रायपुर : श्रीनगर क्षेत्र में स्थित जूते चप्पल की दुकान में सुबह करीब 4 बजे आग लग गई । दुकान में लगी आग से लाखों का माल जलकर ख़ाक हो गया। यह गुढ़ियारी/खमतराई थाना क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि ये आग दुकान में जल रहे दिये की वजह से लगी। इस घटना से दुकान में रखे लाखों रुपये के जूते-चप्पल जलकर राख हो गए है। फिलहाल इस मामले में खमतराई पुलिस आगे की जांच कर रही है।
भगवान की पूजा-पाठ कर जलता दिया छोड़ दिया :
सुबह आग लगने की घटना की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा था बाद में खमतराई पुलिस थाना प्रभारी बी.एल चंद्राकर में बताया कि प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि दुकान मालिक ने गणपति भगवान का पूजा पाठ कर दिया जलाया। फिर उसे रात में जलते हुए वहीं छोड़ दिया। और दुकान बंद करके मालिक अपने घर चले गया। देर रात करीब 1 बजे पहले आग आसपास के क्षेत्र में लगी। फिर कुछ देर में वो पूरे दुकान में फैल गई। आस-पास के रहवासी इस घटना से दहशत में आ गये और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सुचना दी।
लाखों का माल जलकर हुआ राख :
जानकारी के मुताबिक दुकान में काफी मात्रा में जूते चप्पल और उसके कार्टून रखे हुए थे। इसके अलावा फोम जैसी चीजें भी राखी हुई थी, जिससे दुकान में आग लगते ही वो भभक उठी। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। लेकिन 1 घंटे के भीतर ही पूरी दुकान जलकर राख हो गई। यहां मौजूद सैकड़ो जूते चप्पल इस आग में जल गए। यह माल लाखों रुपये का था जो नुकसान हुआ।
लोहे के शटर का भी कुछ हिस्सा पिघल गया :
आस – पास के लोगों ने बताया कि ये आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि दुकान के शटर का भी कुछ हिस्सा आग की अति तेज गर्मी से पिघल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैकअप के लिए फायर ब्रिगेड की कुछ और गाड़ियों को भी बुला लिया था। जिसके बाद एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो चूका है।