रेलवे कर रहा है यात्रियों से मजाक, ट्रेनों के अनियमित संचालन से त्रस्त यात्रियों को जबरन परेशान कर रहा है रेलवे, अब किया ये….।

रायपुर : लगातार ट्रेने रद्द हो रही है, अगर आपको अगले सप्ताह दिल्ली जाना हो तो सभी ट्रेनें कैंसिल है, आप दिल्ली कैसे जायेंगे? इधर ट्रेनें रद्द होने के बाद भी यात्रियों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। रेलवे ने 24 ट्रेनों को रद्द तो कर दिया लेकिन उसे आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर कैंसिल करना भूल गया है। मतलब ट्रेनें कैंसिल होने के बावजूद टिकटें बुक हो रही है, यही कारण है कि रेलवे की अधिकृत आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर सारनाथ, दुर्ग नौतवना, गरीब रथ, निजामुद्दीन, अंबिकापुर जैसी ट्रेनों में उस तारीख को भी टिकट की बुकिंग शो कर रहा है, जिस तारीख को ये ट्रेनें कैंसिल हैं। जिन यात्रियों ने तीन माह पहले कंफर्म टिकट बुक किया था। वह यात्री अब आरक्षण काउंटर पहुंचकर ट्रेन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। रिजर्वेशन काउंटर के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की है।

रेलवे ने न्यू कटनी स्टेशन यार्ड में रिमाडलिंग और इंटरलॉकिंग के चलते सारनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस, लखनऊ- रायपुर गरीब रथ सहित 24 एक्सप्रेस ट्रेनों को 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। ट्रेनों के रद्द होने से तीन माह पहले कंफर्म टिकट कराने वाले 3 लाख 37 हजार 84 यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। जब ट्रेन रद्द होने के बाद मंगलवार की शाम रेलवे की अधिकृत आईआरसीटीसी की साइट पर कुछ प्रमुख ट्रेनों की पड़ताल की तो जो तथ्य सामने आए वह काफी चौंकाने वाले थे। ट्रेनें कैंसिल होने के बावजूद टिकटें बुक हो रही है

रायपुर से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का डिटेल देखने पर पता चला। रेलवे ने इसे 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। 30 सितंबर की तारीख में यह रेलवे की साइट में रद्द है लेकिन 1, 2, 3 अक्टूबर को साइट में अपडेट नहीं किया है। मतलब इन तारीखों के इसके टिकट अलाइन पर उपलब्ध है। इसी तरह छपरा से दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है, लेकिन साइट में अपडेट नहीं किया है। लखनऊ-रायपुर गरीब रथ 2 अक्टूबर, रायपुर -लखनऊ गरीब रथ 2 अक्टूबर, दुर्ग- नौतनवा 27 से 29 सितंबर, नौतनवा- दुर्ग एक्सप्रेस, दुर्ग-कानपुर 2 और , कानपुर- दुर्ग एक्सप्रेस और निजामुद्दीन- अंबिकापुर 30 अक्टूबर को रद्द किया है, लेकिन रेलवे की साइट पर अपडेट नहीं किया है। यही कारण है कि रेलवे की वेब साइट में कैंसिल नहीं दिखा रहा था। यही कारण है कि यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, क्योंकि इन ट्रेनों में सीट दिखा रहा है।

ट्रेनें रद्द होते ही मुश्किल में पड़ जाते है यात्री :

रेलवे सूत्रों की माने तो रेलवे द्वारा ट्रेनों के अचानक रद्द किए जाने से दलालों की चांदी हो जाती है। क्योंकि ट्रेन रद्द होते ही यात्री यात्रा करने के लिए तत्काल का सहारा लेता है। ऐसे में टिकट दलाल यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर प्रति टिकट पर एक से डेढ़ हजार रु. अधिक वसूल करते हैं। यात्रियों को मजबूरी वश महंगी टिकटें खरीदनी पड़ती है।

रद्द होने वाली गाड़ियां :

रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 23 और 26 सितंबर। सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस 22 एवं 25 सितंबर। हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस 27 सितंबर। पटना-हैदराबाद एक्सप्रेस 20 एवं 25 सितंबर। वास्को डिगामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस 22 सितंबर। जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस 25 सितंबर। सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस 22 सितंबर। हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 23 सितंबर। रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 26 सितंबर। पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा मेल, हावड़ा-सीएसएमटी मेल, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस, राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 20 सितंबर और दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 21 सितंबर को रद्द रहेगी।