लगातार बलात्कारों से शर्मसार होती राजधानी, अब ASP ऑफिस के नीचे नाबालिग हुई दरिंदगी की शिकार, घटना से लोगों में आक्रोश….।

रायपुर : कुछ दिन पहले मंदिरहसौद में भी एक नाबालिग और उसकी बहन के साथ सामूहिक गैंगरेप को अंजाम दिया गया था। मामले में 10 आरोपी पकड़े गए थे। अभी राजधानी इस घटना से उबरी भी नहीं थी, और अब राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक के पास ASP कार्यालय के नीचे एक नाबालिग का दो दिनों तक रेप हुआ, इस घटना से राजधानी सहम गई, इस घटना के बाद आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया है, खबर के अनुसार 19 सितंबर को 17 वर्षीय नाबालिग रात के लगभग नौ बजे गोलबाजार थाना क्षेत्र में कुछ काम से आई थी। इस बीच ब्‍वायफ्रेंड सिंकदर जैन ने नाबालिग को नौकरी के बहाने मल्‍टी लेवल पार्किंग में बुलाया। फिर वहां गार्ड रूम में नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म किया। ब्‍वायफ्रेंड ने नाबालिग को धमकाया कि वो घटना की जानकारी किसी को न दें।

इसी बीच उसके दो दोस्‍त अविनाश बहरा और गौरव राज वहां पहुंच गए। दोनों को अकेले देख दोनों दोस्‍तों की नीयत बिगड़ गई। दोनों ने नाबालिग को मल्‍टी लेवल पार्किंग में खड़ी कार में लेकर उसके दरिंदगी की। पीड़िता ने घर जाकर इसकी जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया। इस कांड में एक आरोपी गौरव राज निजी बैंक में नौकरी करता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वो सिकंदर के कमरे में अक्सर शराब पीने आया करता था।

ब्‍वायफ्रेंड ने पहले दुष्‍कर्म किया, फिर दूसरे दिन भी उसके दो दोस्‍तों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपी अविनाश बहरा, सिकंदर जैन और गौरव राज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। जहाँ यह घटना हुई वहां गार्ड रूम के ठीक बाजू से पुलिस अफसरों के ऊपर जाने के लिए सीढ़ी बनी हुई है। जहां से वो रोज ऊपर आना-जाना करते हैं। इसके बावजूद बेखौफ आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल उस गार्ड रूम में अब पुलिस ने ताला लगा दिया है।