पंजाब के दो तस्‍कर लाखों रूपये की नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार, राजधानी के इस क्षेत्र में पकड़ाये….।

रायपुर : राजधानी में नशे का कारोबार चरम पर है, गांजे से लेकर ड्रग्स तक खपत यह काफी बड़ा बाजार बन चूका है, रात में पबों में कई प्रकार के नशे चलते है, शहर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। रायपुर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्‍कर कुलविन्दर सिंग और निशानजी सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली गोलियां समेत मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पहले भी पुलिस ने कई तस्कर पकड़े है, ये नशीली दवायें पाकिस्तान के रास्ते पंजाब से तस्करी होकर आते है और देश के कोने – कोने में सप्लाई होती है।

पुलिस ने बताया कि दोनों तस्‍करों के पास से 61 ग्राम हेरोइन, 570 नशीली अल्‍फाजोरम और लोमोटिल टेबलेट समेत 2 मोबाईल जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस मामले का आज खुलासा कर सकती है। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

2 पैकेट में 61 ग्राम हैवी नशा जब्त :

पुलिस ने पंजाब के रहने वाले कुलविन्दर सिंग (39) और रायपुर का निवासी निशानजी सिंह(35)को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने 2 पुड़िया में 61 ग्राम हेरोईन, अल्फजोरम और लोमोटिल की करीब 500 गोलियां,3 मोबाईल समेत 6 लाख 30 हजार का माल जब्त किया है। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर प्राइम ग्राहक :

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के इस नशे के समान को खरीदने वाले मुख्य ग्राहक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर होते है। ज्यादातर ये लोग शहर के बाहर के ढाबों और डिपो में आराम करने रुकते हैं। आरोपी इन्हीं क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। यही ये माल खपाते है।

सप्ताह भर पहले कबीरनगर पुलिस ने भी पकड़ा था हेरोइन :

रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में 26 सितम्बर को कबीरनगर पुलिस ने 24 साल के आरोपी निशांत सिंह संधू को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी सोंनडोंगरी इलाके का रहने वाला था। पुलिस जांच में कुछ और आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। जो फिलहाल फरार है। पुलिस उनकी खोजबीन में लगी हुई है।

पुलिस को शक है कि ये सभी आरोपी ट्रांसपोर्ट लाइन से जुड़े हुए है। जिसके चलते ये आसानी से अपना इलाका बदल लेते है। पुलिस ने निशांत से डेढ़ लाख रुपयों का 15 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे जेल भेज दिया था। इस मामलें में भी जांच जारी है।