विसर्जन के दौरान बेरहमी से हत्या, 6 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार, पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलुस और पीटा डंडों से।

दुर्ग/भिलाई : बदमाश नशे में किसी भी घटना को अंजाम दे देते है, नशेड़ियों और बदमाशों से जिले के आम आदमी काफी परेशान रहते है, दुर्ग के ग्रीन चौक निवासी राहुल साहू (21 वर्ष) की भिलाई से आए कुछ लड़कों ने हत्या कर दी थी। चाय दुकान में पैर में चाय गिरने के विवाद में चाकू मार दिया था। जिससे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। दुर्ग जिले में गणेश विसर्जन के दौरान शिवनाथ नदी घाट के पास राहुल साहू की हत्या करने वाले 9 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 आरोपी नाबालिग है। पुलगांव पुलिस ने तीनों आरोपियों का रविवार रात छावनी क्षेत्र में जुलूस निकाला और उनकी डंडों से पिटाई भी की।

पुलिस ने आनन-फानन में 50 से अधिक छावनी क्षेत्र के लड़कों को उठाया और पूछताछ शुरू की। राहुल के भाई राधे साहू ने जिन 9 आरोपियों की पहचान की, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।पुलिस ने जुलूस के दौरान आरोपियों पर डंडे भी बरसाए। जिससे उनका खौफ जनता में कम हो। लेकिन बदमाशों के खिलाफ होने वाली इस कार्यवाही से भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

आरोपियों के नाम नहीं बता पाए पुलिस अधिकारी :

पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों के नाम नहीं बता पा रही है। पुलगांव थाना प्रभारी का सरकारी नंबर बंद आया। सीएसपी दुर्ग मोदी की ड्यूटी में हैं। उनकी जगह भिलाई नगर सीएसपी को प्रभार मिला, लेकिन उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। छावनी सीएसपी ने कहा कि उनके क्षेत्र का मामला ही नहीं है। जब एएसपी संजय ध्रुव को लगाया गया तो उन्होंने नाम देने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद कोई जानकारी नहीं दी गई। अपराधियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।

मुआवजा और सरकार नौकरी की मांग :

हत्या की वारदात के बाद से ही पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब उनकी मांग है कि राज्य सरकार उन्हें भी खुर्सीपार में मलकीत सिंह हत्याकांड की तरह मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दे। उनका 21 वर्षीय युवक जबरन मौत के घाट उतार दिया गया है, जिससे परिजन गमगीन है।