रायपुर : राजधानी में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, यहाँ लगातार पुलिस कार्यवाही में काफी बड़ी मात्रा में नशे का सामान लगातार पकड़ा रहा है, इससे तो यही जाहिर होने लगा है कि रायपुर नशे का एक बड़ा बाज़ार बन गया है, यहाँ क्लब और पबों में ड्रग्स की काफी खपत होती है, अब फिर से रायपुर पुलिस ने चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, इसी दौरान वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर थाना पुलिस को 4 अक्टूबर की देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी गेट के पास नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वो पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगा, जिसके बाद उसके कपड़ों की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 6 पैकेट में भरा हुआ चरस बरामद हो गया। जब्त 0.80 ग्राम चरस की कीमत 50 हजार रुपए के करीब है। पुलिस ने आरोपी डी. राहुल राव (24) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है, राजधानी में आये दिन नशे के सौदागर पकड़ में आ रहे है, राजधानी की गली – गली में खुलेआम गांजा बिक रहा है, इस गांजे के नशे में नशेड़ी कई बार हत्या की वारदात को अंजाम दे देते है।
नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर SSP ने दिए निर्देश :
रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने सभी अफसरों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों पर सख्त एक्शन लेकर कानूनी कार्यवाही की जाए। इसके लिए उन्होंने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को भी अलर्ट किया है। इस वजह से पुलिस इस कारोबार से जुड़े संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, इधर राज्य में चुनाव को लेकर पुलिस भी मुस्तैद हो गई हिया, लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
बता दें कि कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सूखे नशे को लेकर चिंता जताई थी और पूरे राज्य में इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।