बेमेतरा/रायपुर : बेमेतरा स्थित भगवान राम की जमीन को लेकर फर्जीवाड़े में विधायक ने अपने हाथ जला लिये है, विधायक पर आरोप है कि उन्होंने मंदिर प्रांगण में जबरिया महात्मा गाँधी की प्रतिमा लगा दी है, जिस पर हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो गए है, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा के नाक के नीचे से कोई बिल्डर सनातन समाज की अटूट आस्था से जुड़े प्रभु राम जी की भूमि को फर्जीवाड़ा कर अपने नाम करा लेता है जिस पर विधायक महोदय की सहानुभूति श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अथवा सनातन समाज की तरफ ना होते हुए एक बिल्डर की तरफ होती है। विधायक महोदय इस मामले को लेकर सनातन समाज के इस आंदोलन में शामिल होने अथवा दोषियों के खिलाफ एफआईआर करने की बजाय बिल्डर द्वारा भूमि अंतरण की प्रक्रिया को उचित ठहराते हुए यह साबित कर दिया है कि विधायक महोदय की उस बिल्डर के साथ ना सिर्फ आत्मीयता है बल्कि रिश्तेदार भी है।
वहीं विधायक महोदय ने अपनी दबंगई दिखाते हुए तथा सनातन समाज की सहिष्णुता का नाजायज फायदा उठाते हुए श्रीराम मंदिर प्रांगण में गांधी जी की मूर्ति का अनावरण कर दिया। उक्त बात अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने कही। दुबे ने कहा कि विधायक महोदय में यदि इतनी दबंगता है तो वे किसी अन्य धार्मिक ट्रस्ट के प्रांगण में गांधी जी की मूर्ति का अनावरण करके दिखायें। दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक महोदय ने मंदिर ट्रस्ट के प्रांगण को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।
इस तरह तो राम मंदिर प्रांगण के भीतर कोई सावरकर जी की तो कोई बाबा साहेब अम्बेडकर जी की मूर्ति अनावरण की जिद करने लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधायक की सनातन विरोधी गतिविधियों से रूष्ठ होकर शाम 5 बजे पूर्व धरना स्थल बूढ़ापारा रायपुर में विधायक बेमेतरा का पुतला फूंकते हुए मांग की है कि प्रभु राम जी की भूमि जिसका पंजीयन एक बिल्डर द्वारा फर्जी तरीके से की गई है अविलंब वापस किया जाए तथा गांधी जी की मूर्ति जो कि वर्तमान में राम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में है में है उसे हटाकर जिला कलेक्ट्रेट बेमेतरा अथवा कांग्रेस कार्यालय बेमेतरा में ससम्मान स्थापित किया जाए।
उक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल भीम साहू, प्रदेश महामंत्री भुनेश्वर सेन, जिला अध्यक्ष अभिषेक प्रचंडे, जिला उपाध्यक्ष पंकजदीप, विशाल नेचवानी,रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश चक्रधारी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक पटेल, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष रायपुर रवि नेचवानी, जिला महामंत्री असीम आचार्य, जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, रायपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष पुखराज चौधरी, रायपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष गोपाल भिसे, अशोक दुल्हानी, देवा चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद रायपुर के असीम आचार्य ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी



