रायपुर : तेलीबांधा क्षेत्र में आधी को रात बीच सड़क पर दो युवतियों में जमकर मारपीट हुई, युवतियों के बीच हो रही मारपीट को लेकर यहाँ काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। युवतियों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया, यहां एक युवती ने बीच सड़क पर दूसरी युवती की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार वाहन टकराने के बाद दोनों युवतियों में विवाद हुआ। थोड़ी देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने तेलीबांधा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। युवतियों के बीच मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शराब के नशे में धुत युवतियां एक युवक को पीटते हुए नजर आ रही है। इस बीच पुलिस बीच बचाव कर रही है।
जानकारी के अनुसार दो वाहनों की आपस में टकराने को लेकर विवाद हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि युवतियां एक दूसरे से मारपीट करने को आमादा गई। युवतियों ने गाली-गलौज करते हुए एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। बताया जा रहा है कि युवतियां नशे में धुत्त थीं और नशे में वाहन चलाने के चक्कर में गाड़ियां टकराईं हैं। मामले में फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।