बेटियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सिन्धी समाज नाराज, आरोपी हर्षित सिंघई पर कार्यवाही को लेकर समाज के लोग मिले एसपी से। इधर आरोपी हर्षित फरार।

राकेश डेंगवानी/रायपुर : आरोपी हर्षित सिंघई के विडियो को लेकर सिन्धी समाज में नाराजगी हो गई है, जिसको लेकर नवापारा राजिम में भी समाज के लोगों ने पुलिस से शिकायत की, और रायपुर में भी समाज का एक धड़ा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एसपी से मुलाकात करने गया। ज्ञात हो कि नवापारा राजिम निवासी हर्षित सिंघई ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर सिन्धी समाज की बेटियों को लेकर अश्लील इशारे वाली अभद्र टिप्पणी की है, जिसको लेकर सिन्धी समाज नाराज हो गया और नवापारा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई, इधर युवक का विडियो वायरल हो गया है, जो इस प्रकार की अभद्र भाषा को लेकर 4 विडियो बना चूका है, जिसको लेकर रायपुर के सिन्धी समाज ने भी राजधानी के सिविल लाईन थाने में शिकायत दी है, जिसके ऐवज में कार्यवाही करने के लिये समाज के लोग आज दोपहर में एसपी से भी मिले।

इधर मामले को गंभीर रूप से समाज सेवी मोनू आहूजा ने पहल की और साथ में कहा कि जहाँ हमारे देश में “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे दिये जा रहे है, वहीँ लगातार सामाजिक पटल पर महिला सम्मान की बात की जाती रही है, वहीँ संस्कारहीन कुत्सित मानसिकता के लोग महिलाओं और बेटियों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे है, जिससे नारी अस्मिता को चोट पहुंचती है, ये अभद्र भाषा सिन्धी बेटियों को लेकर की गई है, जिसमें सिन्धी समाज काफी आक्रोशित हो गया है। इस मुद्दे पर सिर्फ सिन्धी समाज ही नहीं बल्कि खुद को महिलाओं की अस्मिता के लिये लड़ने वालों को भी युवक पर कार्यवाही के लिये आगे आना चाहिये।

सिन्धी समाज मिला SP से और इधर आरोपी हुआ फरार :

राजिम और रायपुर के सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों ने आज उक्त घटना के विरोध में SP से की और आरोपी युवक के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्यवाही की मांग की, जिसको लेकर एसपी ने आश्वासन दिया है, इधर आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है, जिसको लेकर सिन्धी समाज से एसपी से कहा है कि दो दिन के अन्दर यदि युवक पकड़ में नहीं आता है तो पूरा सिन्धी समाज आन्दोलन के लिये बाध्य होगा। इधर कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात करने वालों में मोनू आहूजा, रवि नेचवानी , सुनील रंगलानी , सचिन मेघानी, विकास नारवानी , सतरं बजाज, विजय जयसिंघानी, भावना कुकरेजा, रोमा वाधवानी, एवम् अन्य कई समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुये।