भाजपा ने जारी की अपनी दूसरी सूची, रोके पांच सीटों के नाम और बाकी तय हुये ये….।

रायपुर : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 विधानसभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और तीन सांसद को टिकट दिया गया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक 85 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित हो गए हैं। पांच पर नाम जारी करना बाकी है।

रतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 64 सीटों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

आज जारी सूची में पूर्व मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले, धमतरी विधायक रंजना साहू व दयालदास बघेल को मौका दिया गया है। बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया गया है। सूची में कुछ दिनों पहले वायरल सूची में शामिल ज्यादातर नाम है।

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए अपने ही बनाए हुए पुराने नियम को तोड़ दिया है। पहले तय किया गया था 75 पार वाले बुजुर्गों को विश्राम दिया जाएगा लेकिन 77 साल के ननकीराम कंवर के अलावा बेहद चौंकाने वाले नामों वाली इस अधिकृत असली सूची में 3 सांसदों को टिकट दी गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे इसी तरह सांसद रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से और गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे !

तीन सांसदों को पार्टी ने उतारा मैदान में :

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार पार्टी ने सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं गोमती साय को पत्थल गांव से मौका दिया गया है। इसके अलावा अरूण साव लोरमी विधानसभा से मैदान पर होंगे।

डा. रमन राजनांदगांव तो केदार कश्यप नारायणपुर से लड़ेंगे :

छत्तीसगढ़ के नेताओं की बात करें तो लगभग सभी नेता अपनी परंपरागत सीटों से चुनावी मैदान पर उतरेंगे। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह राजनांदगांव, अजय चंद्राकर कुरूद, राजेश मूणत रायपुर पश्चिम, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा रंजना साहू धमतरी, महेश गागड़ा बीजापुर, केदार कश्यप नारायणपुर, सौरभ सिंह अकलतरा, प्रेम प्रकाश पांडे भिलाई शहर से चुनावी मैदान पर होंगे।

पहले चरण में सात नवंबर को होगा मतदान :

सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी।

70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 को होगा मतदान :

पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव की आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटें हैं। वहीं दूसरे चऱण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अलावा सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

BJP की दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों की घोषणा :

विधानसभा सीटकिसको मिला टिकट2018 में किसे मिला थाकिसकी जीत हुई थी
भरतपुर-सोनहत(अजजा)रेणुका ​सिंहचंपादेवी पावलेगुलाब सिंह कमरो (कांग्रेस) 51,732 वोट
मनेंद्रगढ़श्याम बिहारी जायसवालश्याम बिहारी जायसवालडॉ विनय जायसवाल (कांग्रेस) 35,819 वोट
सामरी (अजजा)उधेश्वरी पैकरासिद्धनाथ पैकराचिंतामणि महाराज (कांग्रेस) 80,620 वोट
बैकुंठपुरभैयालाल राजवाड़ेभैयालाल राजवाड़ेअंबिका सिंहदेव (कांग्रेस) 48885 वोट
सीतापुररामकुमार टोप्पोप्रोफेसर गोपाल रामअमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट
जशपुररायमुनि भगतगोविंद राम भगतविनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट
कुनकुरीविष्णुदेव सायभरत साईंयूडी मिंज (कांग्रेस) 69,896 वोट
पत्थलगांवगोमती सायशिवशंकर पैकरारामपुकार ​सिंह (कांग्रेस) 96,599 वोट
लैलूंगासुनीती सत्यानंद राठियासत्यानंद राठियाचक्रधर प्रसाद सिदार (कांग्रेस) 81,770 वोट
रायगढ़ओ पी चौधरीरोशनलाल अग्रवालप्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट
सारंगढ़शिवकुमारी चौहानकेराबाई मनहरउत्तरी जांगड़े (कांग्रेस) 101,834 वोट
रामपुरननकीराम कंवरननकीराम कंवरननकीराम कंवर (भाजपा) 65,048 वोट
कटघोराप्रेमचंद्र पटेललखनलाल देवांगनपुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट
पाली-तानाखाररामदयाल उईकेरामदयाल उईकेमोहित राम केरकेट्टा (कांग्रेस) 66,971 वोट
कोटाप्रबल प्रताप सिंह जूदेवकाशीराम साहूरेणु अजीत जोगी (JCCJ) 48,800 वोट
लोरमीअरुण सावतोखन साहूधर्मजीत सिंह (JCCJ) 67742 वोट
मुंगेलीपुन्नूलाल मोहलेपुन्नूलाल मोहलेपुन्नूलाल मोहले (भाजपा) 60,469 वोट
तखतपुरधर्मजीत सिंहहर्षिता पांडेयरश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
बिल्हाधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिकधरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट
बिलासपुरअमर अग्रवालअमर अग्रवालशैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट
मस्तूरीकृष्णमूर्ति​ बांधीकृष्णमूर्ति​ बांधीकृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट
अकलतरासौरभ सिंहसौरभ सिंहसौरभ सिंह (भाजपा) 60,502
जांजगीर-चांपानारायण चंदेलनारायण चंदेलनारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट
सक्तीखिलावन साहूमेधाराम साहूडॉ चरणदास महंत (कांग्रेस) 78,058 वोट
चंद्रपुरसंयोगिता सिंह जूदेवसंयोगिता सिंह जूदेवरामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717 वोट
जैजेपुरकृष्णकांत चंद्रकैलाश साहूकेशव चंद्रा (बसपा) 64,774 वोट
पामगढ़संतोष लहरेअंबेश जांगड़ेइंदु बंजारे (कांग्रेस) 50,129 वोट
बसनासंपत अग्रवालडीसी पटेलदेवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट
महासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हापूनम चंद्राकरविनोद चंद्राकर (कांग्रेस) 49,356 वोट
बिलाईगढ़दिनेश लाल जांगड़ेडॉ सनम जांगड़ेचंद्रदेव प्रसाद राय (कांग्रेस) 71,936 वोट
बलौदाबाजारटंकराम वर्माटेसुलाल धुरंधरप्रमोद कुमार शर्मा (JCCJ) 65,251 वोट
भाटापाराशिवरतन शर्माशिवरतन शर्माशिवरतन शर्मा (भाजपा) 63,399 वोट
धरसींवाअनुज शर्मादेवजी भाई पटेलअनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट
रायपुर ग्रामीणमोतीलाल साहूनंदकुमार नंदे साहूसत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट
रायपुर पश्चिमराजेश मूणतराजेश मूणतविकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट
रायपुर उत्तरपुरंदर मिश्रश्रीचंद सुंदरानीकुलदीप जुनेजा (कांग्रेस) 59,843 वोट
रायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवालबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट
आरंगगुरु खुशवंत सिंहसंजय ढीढीडॉ शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट
बिंद्रा-नवागढ़गोवर्धन राम मांझीडमरूधर पुजारीडमरूधर पुजारी (भाजपा) 79,619 वोट
कुरुदअजय चंद्राकरअजय चंद्राकरअजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट
धमतरीरंजना दीपेंद्र साहूरंजना दीपेंद्र साहूरंजना दीपेंद्र साहू (भाजपा) 63,198 वोट
संजारी-बालोदराकेश यादवपवन कुमार साहूसंगीता सिन्हा (कांग्रेस) 90,428 वोट
गुंडरदेहीवीरेंद्र कुमार साहूदीपक साहूकुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) 110,369 वोट
दुर्ग ग्रामीणललित चंद्राकरजगेश्वर साहूताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 76,208 वोट
दुर्ग शहरगजेंद्र यादवचंद्रिका चंद्राकरअरुण वोरा (कांग्रेस) 64,981 वोट
भिलाई नगरप्रेमप्रकाश पांडेयप्रेमप्रकाश पांडेयदेवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट
वैशाली नगररिकेश सेनविद्यारतन भसीनविद्यारतन भसीन (भाजपा) 72,920 वोट
अहिवाराडोमन लाल कोरसेवाड़ाराजमहंत सांवलागुरू रुद्रकुमार (कांग्रेस) 88,735 वोट
साजाईश्वर साहूलाभचंद्र बाफनारविंद्र चौबे (कांग्रेस) 95,658 वोट
नवागढ़दयालदास बघेलदयालदास बघेलगुरुदयाल ​सिंह बंजारे (कांग्रेस) 86,779
कवर्धाविजय शर्माअशोक साहूमोहम्मद अकबर (कांग्रेस) 136,320 वोट
डोंगरगढ़विनोद खांडेकरसरोजिनी बंजारेभुवनेश्वर बघेल (कांग्रेस) 86,949 वोट
राजनांदगांवडॉ रमन सिंहडॉ रमन सिंहडॉ रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट
डोंगरगांवभरतलाल वर्मामधुसूदन यादवदलेश्वर साहू (कांग्रेस) 84,581 वोट
अंतागढ़विक्रम उसेंडीविक्रम उसेंडीअनूप नाग (कांग्रेस) 57,061 वोट
भानुप्रतापपुरगौतम उईकेदेवलाल दुगामनोज मंडावी (कांग्रेस) 72,520 वोट
केशकालनीलकंठ टेकामहरिशंकर नेतामसंतराम नेताम (कांग्रेस) 73,470 वोट
कोंडागांवलता उसेंडीलता उसेंडीमोहन मरकाम (कांग्रेस) 61,582 वोट
नारायणपुरकेदार कश्यपकेदार कश्यपचंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट
जगदलपुरकिरणदेव सिंहसंतोष बाफनारेखचंद जैन (कांग्रेस) 76,556 वोट
चित्रकोटविनायक गोयललच्छूराम कश्यपदीपक बैज (कांग्रेस) 62616 वोट
दंतेवाड़ाचेतराम अरामीभीमाराम मंडावीभीमा राम मंडावी (बीजेपी) 37,990 वोट
बीजापुरमहेश गागड़ाविक्रम उसेंडीविक्रम मंडावी (कांग्रेस) 44,011 वोट
कोंटासोयम मुकाधनीराम बरसेकवासी लखमा (कांग्रेस) 31,933 वोट

रायपुर से 2 चौंकाने वाले नाम

रायपुर की चारों सीटें हाईप्रोफाइल सीट में से ग्रामीण से मोलीलाल साहू के अलावा रायपुर उत्तर ओडिया समाज से पुरंदर मिश्रा को यहां मौका मिला है जबकि यहां से सिंधी समाज के शदाणी दरबार के उदय शदाणी, श्रीचंद सुंदरानी और अमित चिमनानी के अलावा संजय श्रीवास्तव, देवजी पटेल का भी नाम चल रहा था। हालांकि रायपुर दक्षिण से स्वाभाविक दावेदार लगातार सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल का नाम तय ही था। जबकि पश्चिम से ना ना करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को आख़िरकार टिकट दे ही दी गई।

ये 5 नाम रोके :
85 नामों के ऐलान के बाद अब 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में 5 क्षेत्र ऐसे बचे हैं जहां से बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसमें बेमेतरा, पंडरिया, अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल सीटें शामिल हैं। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर भाजपा ने यहां से दूसरी लिस्ट में भी प्रत्याशी क्यों नहीं उतारे? इनपे आगे क्या रणनीति है पार्टी की?

1. अंबिकापुर
डिप्टी सीएम की सीट है जहां प्रत्याशी को लेकर बीजेपी में पेंच फंसा है. क्योंकि भाजपा ने यहां से लगातार अनुराग सिंहदेव को उतारा है और वो हारते गए हैं, इस बार क्या होगा अभी विचार करना बाकी है।

2. बेलतरा
भाजपा के विधायक यहां है, लेकिन पार्टी के अन्दर क्षेत्रीय स्तर पर कैंडिडेट को लेकर अलग मांग है इसलिए पेंच फंसा हुआ है।

3. कसडोल
इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जीतते आए है। हालांकि, वो 2018 में बड़े अंतर से हार गए थे। यहाँ भी लोकल नेता की मांग बीजेपी के अंदर उठ रही है इसलिए पेंच फंसा है।

4. बेमेतरा
बेमेतरा में आज ही जेसीसीजे में रहे योगेश तिवारी ने भाजपा ज्वाइन किया है, योगेश तिवारी कांग्रेस से रायपुर दक्षिण का विधानसभा चुनाव एक बार लड़ चुके हैं ऐसे में इस बार भाजपा की तरफ से बेमेतरा से लड़ने के कयास हैं। माना जा रहा है इसलिए टिकट घोषित नहीं की गई है।

5. पंडरिया
यहां भी भाजपा को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है पार्टी अभी यहीं से बेहतर कंडीडेट को खोज रही है।