रायपुर : ED और IT के अलावा कभी सोचना भी मुश्किल है कि RBI को भी कभी छापा मारना पड़े, पर ऐसी जरूरत पड़ गई है। पहले भी जब 1/- के नये और बड़े सिक्के सरकार ने निकाले थे, उनकी तस्करी कर बांग्लादेश भेजे जाते थे, जहाँ उनको गलाकर सिक्के बनाये जाते थे। ऐसी ही एक फैक्ट्री की खबर RBI को भनपुरी में मिलने खबर मिली है कि यहाँ पांच के सिक्के गलाकर ज्वेलरी बनाने वालों पर अब आरबीआई कार्यवाही करेगी। इसकी शिकायत आरबीआई के क्षेत्रीय दफ्तर में वीडियो के साथ की गई है। सिक्के गलाने वाले गिरोह की यह फैक्ट्री भनपुरी में होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच आरबीआई की टीम कर सकती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि देश की मुद्रा को नष्ट करना देशद्रोह की क्षेणी में आता है। गिरोह के मास्टरमाइंड हिमांशू तलरेजा ने कई राज्यों में इस तरह की फैक्ट्री खोल रखी है।
शिकायतकर्ता ने इसकी जांच के लिए भी आग्रह किया गया। खबर मिली है कि हिमांशु तलरेजा की इस फैक्ट्री में सिक्कों को गलाकर ईट जैसी सिल्ली बनाकर ट्रेनों के माध्यम से गुजरात, महाराष्ट्र भेजा जाता है। शहर से थोड़ी दूर पर सकरी में एक तालाब के पास फैक्ट्री संचालित हो रही है। आरबीआई की इस कीमती धातु से आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाई जा रही है। इस तरह की फैक्ट्री कई राज्यों में चल रही है। यह पूरा धंधा गुजरात से चल रहा है। बता दें कि इसी कारोबार में जुड़े लोगों ने नकली फर्म बनाकर बड़े जीएसटी घोटाले को भी अंजाम दिया है। खबर है कि फैक्ट्री की जांच करने आरबीआई की टीम आ सकती है, यह टीम सिक्के गलाने वाले गिरोह पर कार्यवाही करेगी।