आचार संहिता के चलते गाड़ियों से पदनाम वाले नेम प्लेट हटवाये, ट्रैफिक पुलिस ने खुद बुलेट पर सवार होकर की जांच।

रायपुर : चुनावी आचार संहिता लगते ही रायपुर में ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है, समय प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। सड़कों पर ट्रैफिक के जवान ना सिर्फ वाहनों को रोक रहे हैं जबकि उसपर खुद सवार होकर उसकी चेकिंग कर रहे हैं। हाल ही में मॉडिफाई साइलेंसर पर एक्शन लिया गया था जिसके बाद फिर अब पुलिस ने कई बुलेट गाड़ियों को रोका और फिर खुद बैठकर उसका साइलेंसर भी चेक किया।

इसके अलावा पुलिस के आला अफसरों के निर्देश पर सड़कों पर काली फिल्म लगाकर दौड़ रही गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही कई गाड़ियों में नाम और राजनीतिक दल के चिन्ह लगा नेमप्लेट भी हटाया गया।

नेताओं के नेमप्लेट वाली गाड़ियों को भी रोका :

मॉडिफाई साइलेंसर के अलावा पुलिस उन-उन नेताओं की गाड़ियों को भी रोक रही है जिसमें सामने बड़े-बड़े नेम प्लेट लगवाए गए हैं। ये कार्यवाही चुनावी आचार संहिता की वजह से जारी है। जिसमें राजनीतिक दलों के नाम चिन्ह वाले प्लेट हटाए जा रहे हैं। इस चेकिंग अभियान में 24 घंटे में 22 गाड़ियों से नेम प्लेट पट्टी हटाए गए हैं। ऐसे सभी को चेतावनी दी गई है, है कि आचार संहिता का पालन करें और अपने पदनाम की प्लेट हटा लें।

वहीं 58 वाहन चालकों पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने के तहत कार्यवाही की गई है। इन नशेबाज ड्राइवर में कई ऐसे भी रहे जो ट्रैफिक पुलिस के जवानों से लगातार उलझते भी रहे है, नशेबाज ड्राईवर दुर्घटना का कारण बनते है, कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसे लोगों ने फोन पर अपनी पहुंच भी दिखाने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती से कार्यवाही की।

ढाई हजार गाड़ियों से 17 लाख रुपए वसूल :

ट्रैफिक विभाग के डेटा के अनुसार आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक करीब 2414 गाड़ियों पर चालान हुए हैं। जिसमें 17 लाख 7 हजार 200 रुपए चालान के माध्यम से वसूल किए गए हैं। इस दौरान शहर के बाहर से आने-जाने वाली गाड़ियों के डिक्की को खोलकर भी चेक किया गया, कुछ गाड़ियों में रकम ज्यादा मिलने पर पुलिस ने पूछताछ भी की।

खुद बुलेट पर बैठकर किया साइलेंसर चेकिंग :

रायपुर में मॉडिफाई साइलेंसर लगवाकर बुलेट गाड़ी से तेज पटाखे की तरह आवाज निकालना युवाओं के बीच चलन में है। जिस वजह से ट्रैफिक पुलिस के जवान खुद बुलेट पर बैठ गए। फिर ऐक्सलरेटर देकर इस बात की उन्होंने बारीकी से जांच भी की। जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर को तत्काल उतरवा कर चालानी कार्यवाही की जा सके।

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अतिक्रमण पर होगा एक्शन :

पुलिस आईजी रायपुर रेंज रतन लाल डांगी और रायपुर एसएसपी ने चुनाव और त्योहारों के सीजन को देखते हुए अफसरों को कई निर्देश दिए हैं। जिसमें भीड़भाड़ वाले इलाकों की सड़कों पर अतिक्रमण कर जाम लगवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा फुटपाथ को घेरकर रखने वाले दुकानदारों पर भी निगम के साथ मिलकर एक्शन की तैयारी है।

दुकान के अंदर जाने वाले ग्राहकों को अस्थायी पार्किंग :

आगामी त्योहारों में बाजार पहुंचने वाले लोग अक्सर अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ा कर दुकान के अंदर शॉपिंग करने चले जाते हैं। जिससे सड़क पर जाम के हालात बन जाते हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक ऐसे ग्राहकों के लिए अब आसपास अस्थाई पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। जिससे सड़क जाम मुक्त हो सके। रायपुर ट्रैफिक पुलिस का ये स्पेशल चेकिंग अभियान एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर ASP ट्रैफिक सचिन्द्र चौबे के सुपरविजन में किया जा रहा है। पुलिस व्यवस्था को बनाये रखने में पूरी तरह से मुस्तैद है।