रुपये चोरी करके तीन गर्लफ्रेंड को पब में करवाता था ऐश, चढ़ा पुलिस की हत्थे, यहाँ का है मामला….।

गाजियाबाद (उ.प्र.) लोग बीवी बच्चों के लिये इतनी मशक्कत नहीं करते जितनी एक युवक ने अपनी तीन गर्लफ्रेंड के लिये की है, यह युवक चोरी कर अपनी तीन गर्लफ्रेंड को पब में ऐश कराता था। उसके पास जब रुपये खत्म हो जाते थे, तो वह गाजियाबाद में चोरी करता था। वह तीनों गर्लफ्रेंड को केटीएम बाइक पर घुमाता था। उनको पब में शराब पिलाता था। उनके सामने वेटरों को हजार रुपये की टिप भी देता था। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि आरोपी करन जाटव विजय नगर के सुदामापुरी में रहता है। पुलिस ने उससे सवा लाख रुपए नगद, हथौड़ी, पेचकस, 20 चाबियां, बैग और ताले व गेट तोड़ने के दूसरे उपकरण भी जब्त किए हैं। करन सोनीपत में जिंदल ग्लोबल सिटी के पास एक रेस्तरां में खाना बनाने का काम करता है। वह रेस्तरां से छुट्टी लेकर गाजियाबाद में पॉश क्षेत्रों की रेकी करता था। वह यहां बंद मकानों में चोरी करता था। चोरी की रकम से अपनी तीनों गर्लफ्रेंड को ऐश करवाता था।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया चोर :

करन जाटव ने सात अक्टूबर को आरडीसी में अधिवक्ता संजीव अग्रवाल के कार्यालय का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की चोरी की थी। उसने राजनगर में 13 अगस्त को संजय अग्रवाल के मकान से लाखों की नगदी, गहने व सिक्के की चोरी कर चुका था। करन को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान लिया था। उसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।