मेरठ (उ.प्र.) : गाजियाबाद की युवती से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि नदीम नाम के युवक ने युवती को अपना नाम पवन बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। एक साल तक उसका दुष्कर्म किया। इसके बाद छोड़ दिया, दोनों की [पहचान फेसबुक के जरिये हुई थी। युवती ने आरोपी के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
बुधवार को पीड़िता ने बताया कि मेरठ लोहियानगर के नदीम मलिक ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। फेसबुक पर उसने अपना नाम पवन बताया था। इसके बाद बातें करने लगा, धीरे – धीरे नदीम ने पूरी तरह अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। आरोपी की असलियत सामने आने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
होटल में किया दुष्कर्म :
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नदीम ने पहले उसे देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता को किसी तरह पता चला कि ये पवन नहीं नदीम है तो उसने दिल्ली गेट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करा रही है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।