असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा बोले – अकबर पूरे छत्तीसगढ़ को खा जायेगा, आगे कहा : हमें बाबर, औरंगजेब, अकबर की जरूरत नहीं।

कवर्धा : 5 राज्यों के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार की सरगर्मियां बढ़ गई है, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कवर्धा के कबीरधाम में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर की तुलना मुगलों से की। उन्होंने कहा कि, आपको अकबर चाहिए की विजय चाहिए। आज आप लोग विजय भैया को जिताइए नहीं तो यह कवर्धा से जो अकबर शुरू हुआ है, वो पूरे छत्तीसगढ़ को खा जायेगा। हमारे देश को किसी बाबर,औरंगजेब या अकबर का जरूरत नहीं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान को पलट दिया।

दरअसल, कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में हेमंत सरमा पहुंचे थे। मंच से उन्होंने कहा कि, हमारे देश को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विजय शर्मा जैसे लोगों की जरूरत है। यहां भगवा ध्वज का हनन हुआ तो विजय भैया (भाजपा प्रत्याशी) ने आवाज उठाई। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए, लव जिहाद से बचाने के लिए हमें अकबर नहीं विजय भैया जैसे व्यक्ति की जरूरत है।

विवाद बढ़ा तो बयान से पलटे जब हेमंत के बयान पर मीडिया ने सवाल उठाए तो असम CM ने कहा – मंच से जो कुछ कहा वह मुगल काल के शासक अकबर, हुमायूं, बाबर, औरंगजेब के लिए कहा, मोहम्मद अकबर के लिए नहीं। मोहम्मद अकबर के लिए कुछ नहीं बोला है।

उन्होंने कहा कि, जैसे छत्तीसगढ़ में लव जिहाद और धर्मांतरण हो रहा है, असम में हमने झेला है। देखते-देखते असम की डेमोग्राफी चेंज हो गई है। छत्तीसगढ़ के लोगों को आगाह करना, सतर्क करना मेरी जिम्मेदारी है। लव जिहाद और दमदार धर्मांतरण हो गया तो हिंदू खत्म हो जाएंगे। ऐसे ही हालात छत्तीसगढ़ में भी बनते दिख रहे है।

सोशल मीडिया में अकबर को लेकर पोस्ट :

भाजपा की ओर से अकबर को लेकर असम CM के दिए बयान का एक पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, इसमें लिखा है – यहां पहुंचा तो अकबर-अकबर सुनाई दे रहा था। असम में भी एक अकबर आया था, लोगों ने उसे दिल में बिठाया। आज सभी जिले में हिन्दू अल्पसंख्यक बन कर रह गए हैं। एक अकबर आता है, तो 100 अकबर लाता है। उत्तर प्रदेश में भी पहले बाबर-बाबर सुनाई देता था। जब भाजपा की सरकार बनी, तो बाबर को खत्म कर दिया गया और अब वहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। बाबर, हुमांयू, अकबर को उठाकर फेंकना जरूरी है। इसे जल्दी विदा करो।

मोहम्मद अकबर मिली थी बड़ी बढ़त :

2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर यहाँ से लगभग 60 मतों के अंतर से जीते थे, जिसको लेकर रमन और अकबर आमने सामने थे, चुनाव के पहले रमन ने कहा था यहाँ प्रत्याशी हारा तो मै हारा और अकबर के जीतने पर अकबर ने कहा यहाँ से रमन हार गया।