जहानाबाद (बिहार) : सार्वजनिक हमलों को लेकर संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है, कई कुछ बदमाश अफवाहें भी फैलाकर जनता और प्रशासन को परेशान करते है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेना जरुरी होता है। पुलिस को पटना गया रेल खंड के जहानाबाद में स्टेशन पर ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। उसके बाद स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जीआरपी पुलिस को आठ मिनट के अंदर दो अलग-अलग व्यक्तियों ने बम होने की जानकारी दी। बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस परेशान हो गई।
डीएसपी राजीव सिंह ने नेतृत्व संभाला। उन्होंने पूरे स्टेशन को छावनी में बदल दिया। उन्होंने डॉग स्कवायड व बम निरोधक दस्ता को बुलाया और पूरे स्टेशन की तलाशी ली गई। इस दौरान गया की ओर पैसेंजर ट्रेन आई जिसकी तलाशी ली गई। 15 के मिनट के बाद दूसरी ट्रेन आई, उसको भी तलाशा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला, काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को कुछ खास पता नहीं चल पाया।
मोबाईल से निकाली जा रही लोकेशन :
डीएसपी राजीव सिंह ने बताया कि दो लोगों ने अलग – अलग नंबरों से कॉल किया गया था। उन्होंने ट्रेन में बम होने की जानकारी दी थी। फोन नंबर को ट्रेस किया, तो लोकेशन पटना पुनपुन निकली है। लोकेशन और मोबाईल नंबर के जरिए लोगों का पता लगाया जा रहा है। ऐसे बदमाशों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी, ऐसे ही कई मामलों में लोगों को पुलिस ने पकड़ा भी है।