रायपुर : ए.वी. गिफ्ट के संचालक गुरमुख चंदनानी और उनके पुत्र पंकज को लेकर पीड़ित विजय जीवन ने थाने में लाखों रूपये की ठगी की शिकायत की थी, जिसमें विजय जीवन ने उन पर आरोप लगाया था कि दोनों पिता – पुत्र ने जरूरत बताकर 8 लाख रूपये मांगे थे और बाद में लौटाने के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में पता चला की वो जमीन उनकी नहीं थी। अब आरोपी पंकज चंदनानी पर एक महिला ने अपनी 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।
पंकज चंदनानी के ऊपर 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज हुआ मामला :
एक महिला ने पंकज चंदनानी के खिलाफ 22 अक्टूबर को एक शिकायत दर्ज करवाई है , जिसमें महिला ने बताया है कि उसकी 13 वर्षीय बच्ची कुछ दिनों से उदास रहती थी, उसके साथ आरोपी पंकज ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, उक्त घटना के बाद से बच्ची के व्यवहार में बदलाव दिखने लगा, वह लगातार रोती रहती थी, जब महिला द्वारा बच्ची से पूछा गया तो, बच्ची ने बताया कि आरोपी पंकज ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की थी, और धमकी देकर यह घटना किसी को बताने से मना किया था, जिसको लेकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कर दी।
आरोपी पंकज के खिलाफ पुलिस ने इन मामलों में दर्ज की है शिकायत :
पुलिस ने शिकायत मिलने पर पंकज चंदनानी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित धारा 354 , 506 और 2012 के 8 सेक्शन में मामला दर्ज किया है, जिसमें शील भंग , धमकी और शोषण को लेकर अपराध दर्ज किया गया है।