रायपुर : इजराइल के झन्डे को जलाने की घटना को लेकर राजधानी में बवाल मच गया है, राजधानी में कुछ लोगों ने इजराइल के झंडे को जलाकर विरोध जताया था। आपको बता दें कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच कुछ हमास समर्थकों ने टिकरापारा क्षेत्र में इजराइल के झंडे को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए इन लोगों ने इजराइल के राष्ट्रीय ध्वज को जलाकर विरोध जताया। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया। इसके बाद झंडा जलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस पर गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा कि पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर भगाया और अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
इजराइल के झंडे को जलाने को लेकर ओमेश बिसेन ने कहा :
इजराइल हमेशा भारत के साथ रहा है, जब भी भारत पर मुसीबत आई तो इजराइल हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है, जहाँ देश की आजादी के समय भारत के पास युद्ध के लिये कुछ नहीं था और चीन ने हमला कर दिया तो उस समय के प्रधानमंत्री जवाहर नेहरु ने इजराइल से मदद मांगी थी, 1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल में युद्ध करते समय भी बोफोर्स टॉप के गोले और हथियार हमारे पास नहीं थे , उस समय भी इजराइल ने भारत की मदद की, आज जहाँ हमास के आतंकवादियों ने इजराइल पर हमला किया और हमारा राष्ट्र इस मुसीबत की घड़ी में इजराइल के साथ खड़ा है, देश के प्रधानमंत्री मोदी भी इजराइल का समर्थन कर चुके है, ऐसे में भारत की जनता फर्ज भी राष्ट्र के साथ खड़े होने का बनता है।
जिन असामाजिक तत्वों ने इजराइल का झंडा जलाकर आतंकवादी हमास का समर्थन किया है उनके ऊपर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज होना चाहिये, क्यूंकि राष्ट्र हित में आतंकवाद का समर्थन उचित नहीं है, ऐसे बदमाशों के कारण देश का माहौल ख़राब होने भय बना रहता है।