माचिस के गोदाम में लगी भीषण आग, इस क्षेत्र में मचा हडकंप, लोग दहशत में….।

बिलासपुर : ज्वलनशील पदार्थ में अगर आगजनी की घटना हो जाती है तो आसपास के लोगों में हड़कम्प मच जाता है, व्यापार विहार स्थित माचिस के गोदाम में गुरुवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते दो मंजिला दुकान पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस की टीम आसपास के दुकानों को खाली कराने में जुटी रही। यहाँ आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया, आग फैलने के डर से लोग दहशत में आ गये। फॉस्फोरस से आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और बगल की 2 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में 10 दमकल की गाड़ियां लगीं। आग से व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

घटना के बारे में तारबाहर थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि व्यापार विहार में संतोष विधानी की पूजा ट्रेडिंग के नाम से माचिस का गोदाम है। वे माचिस के थोक विक्रेता हैं, यहाँ काफी मात्रा में माचिस राखी हुई थी। इसके अलावा वे पशु आहार पान मसाले का भी काम करते हैं। बुधवार की रात वे कर्मचारियों के साथ दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। सुबह व्यापार विहार के चौकीदार ने उनकी दुकान से धुंआ निकलते देखा। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब तक गोदाम में रखे माचिस के डिब्बों के कारण आग बहुत भड़क गई थी। देखते ही देखते दो मंजिला दुकान आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना पर तारबाहर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने कोशिश शुरू कर दी। चार घंटे की कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इधर पुलिस की टीम ने आसपास के दुकानों को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराना शुरू कर दिया।

संभाग का सबसे बड़ा बाजार :

व्यापार विहार को संभाग के सबसे बड़े बाजार के रूप में जाना जाता है। यहां से पूरे संभाग में किराना और अन्य सामान थोक में सप्लाई होता है। इसके अलावा व्यापार विहार से ओडिशा और झारखंड में भी सामान सप्लाई किया जाता है। अनाज के बड़े मार्केट के रुप में भी इस बाजार की पहचान है।

आग से हुआ लाखों का नुकसान :

व्यापारियों ने बताया कि मां पार्वती ट्रेडर्स के साथ ही पूजा ट्रेडर्स और आदर्श पशु आहार के गोदाम में आग लगी थी, जहां लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। आग से दुकान के अंदर रखे माचिस, राजश्री, दाल और अनाज सहित पशु आहार भी जलकर खाक हो गए। इससे कारोबारियों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग इतनी भीषण थी की मौजूद लोगों को समझ नहीं आ रहा था क्या करें। भीषण मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। माचिस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के प्रति सावधानी बरतें।