रायपुर : चोरों के अलग – अलग पैंतरे कभी-कभी हैरान कर देते है, पंडरी थाना क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया है। यहाँ से रानी हार सहित छह लाख के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस को एक अहम सुराग मिला। सीसीटीवी के एक फुटेज में एक युवक लंगड़ा के चल रहा है और अगले ही फुटेज में वहीं युवक सीधा चल रहा है। जिससे संदेह में युवक आ गया।
एक ज्वेलरी शॉप पर 6 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई। चोर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पहले तो वो दुकान के पास अंधेरा करने के लिए स्ट्रीट लाइट पर पत्थर मारता है फिर लंगड़ाने की एक्टिंग करते हुए दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसता है। पंडरी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोर इस घटना के ठीक एक रात पहले भी दुकान पर पहुंचा था। उसने उस वक्त भी ताला तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और ताला जाम हो गया। अगले दिन सुबह जब मालिक दुकान पर पहुंचा तो चाबी लगाने से ताला नहीं खुला। उसे लगा ताले में कोई खराबी आ गई होगी। फिर उसने मैकेनिक को बुलाकर ताला कटवा लिया और नया ताला लगा दिया।
पंडरी थाने में टैगोर नगर निवासी सिद्धार्थ बेगानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी की मोवा रोड में स्वरूपचंद ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व के कारण दुकान को दोपहर करीब दो बजे बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 11.00 वहां काम करने वाला देवेंद्र निर्मलकर दुकान खोलने गया तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। सेंट्रल लॉक खुला था। काउंटर के डिस्प्ले का कांच भी टूटा हुआ था। डिस्प्ले से सोने के तीन रानी हार गायब थे। चोरी गए हार 36.970 ग्राम, 26.580, 39.070 ग्राम के हैं। चोरी गए जेवर की कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई गई है।
बाहरी गिरोह पर भी नजर :
ठंड के सीजन में बाहरी चोर गिरोह सक्रिय हो जाता है। ऐसे में पुलिस बाहरी गिरोह की भी जांच कर रही है। हालांकि अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। ठण्ड के समय लोग गहरी नींद में होते है और बाहरी माहौल सुनसान होता है, गर्मी में लोग देर रात तक रहते है, इसी कारण से ठण्ड में चोरी के मामले बढ़ जाते है।