बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर युवक को मार डाला, यहाँ का है मामला….।

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ की राजधानी में छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे है, जो हत्या का कारण भी बनता है, रायपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ को रोकना उसके पति के दोस्‍त को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने युवक की चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में महिला पीड़ित का पति घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने हत्‍या के दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रायपुर के उरकुरा इलाके में एक युवक विजय निर्मलकर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार लोकेश ने अपनी पत्‍नी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर आपत्ति जताई थी। लोकेश अपने दोस्‍त विजय निर्मलकर के साथ मनचले बदमाश को समझाने उसके घर गया था। जहां आरोपी मिथिलेश वर्मा और जय प्रकाश वर्मा ने लोकेश और उसके दोस्‍त विजय पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में लोकेश और विजय निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां विजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद आरोपी मिथिलेश और जय प्रकाश फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज कर लिया है।

उक्त घटना की जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि, उरकुरा क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर पति अपने दोस्‍त के साथ मिथिलेश के घर गया था, जहां दोनों शाम को विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने लोकेश और विजय पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।