नई दिल्ली : मेट्रो के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। हालांकि, संभालने के लिए कई लोग एक साथ आते हैं और उसके झगड़े को रोकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए राहत लेकर आया, क्योंकि सीनियर सिटिजन की कई लोगों ने मदद भी की। साथी यात्रियों द्वारा युवक को उसके व्यवहार के लिए सबक सिखाने के बाद सोशल मिडिया के प्रयोगकर्ताओं ने खूब वाहवाही की। इस क्लिप की शुरुआत एक युवक द्वारा एक वरिष्ठ नागरिक को धक्का देने और उसे मारने की कोशिश से होती है। जल्द ही, साथी यात्री बीच बचाव करते हैं और लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हैं। युवक बुजुर्ग के साथ बदतमीजी करने लगता है।
शख्स ने बुजुर्ग संग की बदतमीजी
दिल्ली मेट्रो के भीतर झगड़ा करने वाला युवक बेहद गुस्से में नजर आता है और हाथापाई जारी रखता है। वह मेट्रो के अंदर उत्पात मचाने लगता है, जल्द ही, गुस्साए यात्रियों ने लड़के को पकड़ लिया और उसे सीट पर पटक दिया। फिर वह लड़के को मेट्रो ट्रेन से बाहर खींचने से पहले उसे अच्छा व्यवहार करने की चेतावनी देता है। यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और जल्द ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने कैप्शन में लिखा, “दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है.” वहीं, अक्सर झगड़े के वीडियो पोस्ट करने वाले ‘घर के कलेश’ एक्स अकाउंट ने भी इसे पोस्ट किया। दिल्ली मेट्रो में पहले भी कई ऐसी घटनायें हो चुकी है, जो इन्टरनेट पर वायरल हो चुकी है।
वीडियो पर लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन :
यह वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर लाखों लाइक्स और व्यूज बटोर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स की हजारों मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, क्योंकि सभी ने मिलकर उपद्रवी लड़के को अच्छा सबक सिखाया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “चाचा ने लड़के को अच्छा सबक सिखाया। अब मेट्रो में दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले 100 बार सोचेगा.” जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब मैं मेट्रो में होता हूं तब ऐसा क्यों देखने को नहीं मिलता। अगर मेरे सामने ये सब होता तो लड़के की खैर नहीं थी।” एक तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “दिल्ली की बहुत याद आ रही है, ये सब देखने को नहीं मिला कभी भी यार।” ऐसे ही कई मजेदार कमेन्ट यूजर कर रहे है।
ऐसे ही मस्ती भरे वायरल विडियो देखने के लिये सब्सक्राईब करें https://www.youtube.com/channel/UCBRbQ4v6jNHXeua080-tKfg Machis Viral Videos