उज्जैन (म.प्र.) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागझिरी थाना क्षेत्र की एक छात्रा को राजस्थान के अजमेर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता का धर्म परिवर्तन भी कराने की कोशिश की गई। आरोपी मुस्लिम युवक विवाहित है, जो हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक फरजान ने उज्जैन की युवती को राजस्थान के अजमेर शहर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास भी किया। आरोपी विवाहित मुस्लिम युवक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ अजमेर ले गया, वहां डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया फिर अपनी ससुराल राजगढ़ ब्यावरा ले गया, जहां धर्म परिवर्तन करके शादी का दबाव बना रहा था। इसी दौरान मौका पाकर छात्रा ने फरजान के ससुर का फोन चुपके से लेकर अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद नागझिरी पुलिस और उसकी मां राजगढ़ पहुंची और छात्रा को फरजान के कब्जे से छुड़वाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का मामला भी दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा उज्जैन के नागझिरी में नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले फरजान खान पुत्र जफर खान को पिछले चार साल से जानती थी।
तीन साल पहले फरजान ने छात्रा से कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद वह उससे फोन पर बात करने लगा। युवती के परिवार वालों को इसकी जानकारी लगी तो उसने बात करना बंद कर दिया था। 27 अक्टूबर को छात्रा को बहला-फुसलाकर बातचीत करने के लिए फरजान ने इंदौर के अरविंदो अस्पताल के समीप बुलाया था। इसके बाद वह उसे बस से अजमेर ले गया। वहां दिल्ली गेट के समीप एक होटल में ठहराया। होटल में फरजान ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। — राजगढ़ ले गया तो पत्नी व ससुर ने किया स्वागत छात्रा ने पुलिस को बताया कि अजमेर से वह उसे राजगढ़ ब्यावरा ले गया था, जहां फरजान की पत्नी और ससुर आए थे।
उन्होंने उसे फरजान के साथ देखकर उसका खुशी से स्वागत किया और इस बात का समर्थन किया कि वह उससे धर्म परिवर्तन कराकर दूसरा निकाह कर ले। छात्रा ने फरजान के ससुर का फोन चुपके से लेकर अपनी मां को जानकारी दे दी। इसके बाद नागझिरी पुलिस व उसकी मां राजगढ़ पहुंची और छात्रा को आरोपित के कब्जे से छुड़वाया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपित फरजान के खिलाफ धारा 366, 376(2) एन, 506 व 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।