14 हजार ​फीट की ऊंचाई पर पता चला विमान की दो खिड़कियों में शीशे ही नहीं है, और फिर….।

लंदन (इंग्लैंड) : हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज की खिड़की का शीशा टूटने पर एयरप्लेन का अंदर का दबाव बाहर की ओर जाने लगता है। इस दौरान प्लेन में बैठे लोगों के लिए हवा का दबाव कम हो जाता है। खिड़की टूटने पर प्लेन के अंदर की सारी हवा बाहर निकलने लगती है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

स्टेनस्टेड एयरपोर्ट पर एक विमान ने उड़ान भरी। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। फ्लाइट 14 हजार फीट की हाइट पर पहुंच गई थी। उसके बाद पता चला कि इस विमान में दो खिड़कियां ही नहीं हैं। दोनों खिड़कियां गायब होने की खबर मिलते ही विमान को ससेक्स एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह घटना 4 अक्टूबर की है, जब विमान में चालक दल के 11 सदस्यों के साथ 9 यात्री भी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार यह घटना तेज शक्ति वाली रोशनी की वजह से हुई थी। ये इस तरह की रोशनी थी जिसका उपयोग फिल्मांकन कार्यक्रम के दौरान किया जाता है। हवाई दुर्घटना जांच शाखा ने बताया कि यह हादसा बहुत गंभीर हो सकता था, इस दौरान जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि जो फ्लाईट 14 हजार की हाइट तक उड़कर पहुंच गई थी ​उसके केबिन की दो खि​ड़कियों के कांच ही गायब थे। वहीं दो अन्य खि​ड़कियों के शीशे गलत तरीके से लगे हुए थे। जिसको लेकर क्रू मेंबर सकते में आ गये थे।

फिल्मांकन के लिए किया गया हवाई जहाज का उपयोग :

विमान का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित लक्जरी ट्रैवल व्यवसाय टीसीएस वर्ल्ड ट्रैवल द्वारा किया गया था। इस विमान को टाईटन एयरवेज द्वारा संचालित किया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस दिन घटी जब विमान का उपयोग जमीन पर फिल्मांकन के लिए किया गया था और सूर्योदय का भ्रम पैदा करने के लिए विमान के पास तेज रोशनी वाली लाईट लगाई गई थी। करीबन पांच से साढ़े पांच घंटे तक लाइट का इस्तेमाल किया गया था।

जानिये कैसे पता चला खिड़की के शीशे हैं गायब?

उड़ान भरने के दौरान सभी यात्री विमान के बीच में बैठे थे। विमान उड़ने और ​सीट बेल्ट निष्क्रिय होने के बाद चालक दल के क्रू मेंबर्स में से एक सदस्य विमान के पिछले हिस्से पर पहुंचा। वहां उसने देखा कि खिड़की के शीशे फड़फड़ा रहे थे। उस समय विमान 14500 फीट की ऊंचाई पर था। उन्होंने अपने साथियों को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद विमान को दोबारा आनन फानन में एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया।

इंजन में ब्लास्ट से टूटा था खिड़की का शीशा :

18 अप्रैल 2018 को साउथवेस्ट एयरलाइंस में भी कुछ ऐसी ही घटना हुई इसमें एक महिला खिड़की में फंस गई थी। उस दौरान प्लेन करीब 32 हजार की फीट पर उड़ रहा था। दरअसल, प्लेन के इंजन में खराबी आई और उसमें ब्लास्ट हुआ।जिसकी वजह से इंजन के टुकड़ों से खिड़की का शीशा टूट गया और तेज वैक्यूम की वजह से खिड़की के पास बैठी महिला बाहर की तरफ जाने लगी। खिड़की छोटी होने की वजह से महिला खिड़की में अटक गई थी, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, बाद में उसकी मौत हो गई थी।