कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार, पुजारियों और संतों के खिलाफ की थी ये गन्दी टिप्पणी….।

गुवाहाटी (असम) : कांग्रेस के विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को बुधवार को हेट स्पीच के मामले में गिरफ्तार किया गया। विधायक आफताबुद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक सभा में हिन्दू समुदाय को टारगेट करते हुए ‘घृणास्पद भाषण’ दिया था। असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार किया है। मोल्ला पर पुजारियों, नामघरिया और संतों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है। असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को हिंदू समुदाय और पुजारियों के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोल्ला को गुवाहाटी में विधायक वाजेद अली चौधरी के आवास से गिरफ्तार किया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए असम पुलिस ने 8 नवंबर को कहा कि उसने पुजारियों, नामघरिया (धेमाजी जिले के नामघरिया गांव के निवासी) और संतों के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस विधायक को एमएलए क्वार्टर से एक अन्य विधायक के आवास से हिरासत में लिया गया।। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज :

एएनआई से बात करते हुए असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता की पहचान जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र (असम) से मौजूदा विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि एक शिकायत पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दिसपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 5 नवंबर को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोल्ला को विवादित बयान को लेकर कारण बताओं नोटिस दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला :

कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 4 नवंबर को गोलपारा जिले में एक सार्वजनिक बैठक में पुजारियों, नामघरिया और संतों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि जहां हिंदू है, वहां गलत काम हैं। मंदिर के पुजारी और नामघर के देखभालकर्ता बलात्कारी हैं। बता दें कि असम के धेमाजी जिले में एक नामघरिया गांव है। यहां रहने वाले लोगों को नामघरिया कहा जाता है। डीजीपी जीपी सिंह ने पुष्टि की दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था।

विधायक की गिरफ्तारी पर गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने कहा :

हमें शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने छह नवंबर को एक सार्वजनिक सभा में कुछ भड़काने वाले और उकसाने वाले बयान दिए थे। शिकायत में दावा किया गया कि उसने दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की है।