नई दिल्ली : उज्ज्वला योजना यह योजना एक धुँआरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना करती है और वर्ष 2019 तक 5 करोड़ परिवारों, विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे रह रही महिलाओं को रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है। अब यह योजना 9.5 करोड़ लोगों तक पहुँच गई है, योजना से एलपीजी के उपयोग में वृद्धि हुई है और स्वास्थ्य संबंधी विकार, वायु प्रदूषण एवं वनों की कटाई को कम करने में मदद भी मिल रही है।
अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में आपको अब रसोई गैस सिलेंडर पर और ज्यादा छूट मिल सकती है। दरअसल, सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस योजना के लाभार्थियों को राहत देने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, इन लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले महीनों में अतिरिक्त राहत पर फैसला हो सकता है।
आम आदमी को महंगाई से मिलेगी राहत :
प्राप्त जानकारी के अनुसार खबर है कि सरकार की आम आदमी को महंगाई से राहत देने की यह एक कोशिश है। इस खबर पर जब पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय से ईमेल के जरिये जानकारी मांगी गई तो इस पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। सरकार की तरफ से राहत का यह प्रयास तब किया जा रहा है जब भू-राजनीतिक तनाव के चलते पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में ऊंचाई पर है।
पहले भी घटाए थे दाम :
बीते 4 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट ने 9.5 करोड़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 100 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी थी। इससे पहले सरकार ने सितंबर में देशभर में सभी आम कस्टमर्स के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूर किया था। फिलहाल उज्ज्वला योजना के लाभार्थी एक सिलेंडर के लिए 603 रुपये का भुगतान करते हैं, जबकि आम कस्टमर दिल्ली में 903 रुपये देते हैं। 974 रूपये के सिलेंडर पर अभी 361/- क सब्सिडी मिल रही है।
सरकार ने गरीब लोगों के लिए धुंए से बचने के लिए साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने हाल ही में साल 2024-26 के लिए 7.5 करोड़ और उज्जवला योजना के तहत फ्री कुकिंग गैस कनेक्शन देने के लिए अतिरिक्त 1650 करोड़ रुपये जारी किए हैं।