कैलिफोर्निया (US) : इस दुनिया में कब क्या हो जाए, ऐसा कुछ कहा नहीं जा सकता है। विज्ञान हमारे लिए वो सभी चीजें संभव कर रहा है जिसके बारे में हमने पहले कभी सोचा भी नहीं था। क्या कभी किसी ने ऐसा सोचा था कि कोई महिला किसी दूसरी महिला के बच्चे को अपने पेट में पालकर उसे जन्म दे सकती है। लेकिन अब ऐसा संभव है और पूरी दुनिया में सरोगेसी के जरिए महिलाएं बच्चों को जन्म दे रही हैं। लेकिन कैलिफोर्निया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बहन ने अपने भाई के सरोगेट मां बनी है। विदेशों से कई बार ऐसे ही हैरान करने वाले मामले सामने आ जाते।
खबर के मुताबिक, कैलिफोर्निया की रहने वाली 30 वर्षीय सबरीना ने अपने भाई के बच्चे को सरोगेसी के माध्यम से जन्म दिया है। उसने ऐसा अपने भाई को अपना परिवार आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए किया है। दरअसल उसका भाई शेन पेट्री एक होमोसेक्सुअल आदमी है और उसने पॉल नाम के व्यक्ति से शादी की है। उन दोनों को अपना परिवार चलाने के लिए महिला ने सरोगेसी के जरिए उनके बच्चे को जन्म दिया है। जिसके लिये सबरीना ने ये कदम उठाया।
सबरीना ने कही ये बात :
सबरीना ने ट्रिस्टन को पिछले साल सितंबर में जन्म दिया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। सबरीना ने बताया कि, ट्रिस्टन के साथ मेरा एक स्पेशल बॉन्ड है क्योंकि मैंने उसे जन्म लेने में मदद की। कई लोगों का कहना है कि, उसे जन्म देने में मेरे एग्स का इस्तेमाल हुआ है इसलिए मुझे उसकी मां बनना चाहिए लेकिन ट्रिस्टन मेरे भाई और उसके पति का बच्चा है। मेरे लिए ट्रिस्टन एक स्पेशल भतीजा है और मैं उसकी बुआ बनना ही पसंद करूंगी। कहा – ‘जरूरत पड़ने पर फिर से ऐसा करूंगी’।