एमबीए की छात्रा ने नौकरी के लालच में गंवाये दो लाख रूपये, ठगी को इस तरह दिया अंजाम, आप भी जान लें ये तरीका और रहें सतर्क….।

रायपुर : ठगी ऑनलाईन हो या ऑफ़लाईन आपको झांसे में लेकर फंसाया जाता है, खबर के अनुसार आइआइएम की एमबीए की छात्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाईन ठगी का मामला सामने आया है। छात्रा को ठग ने पहली कमाई 500 रुपये भेजे, फिर एक लाख 98 हजार रुपये ठग लिए गए। राखी थाना पुलिस ने अज्ञात ठग विरूद्ध अपराध दर्ज किया है।

राखी थाने में प्रार्थिया समीक्षा सिंग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह आइआइएम हास्टल चेरिया नवा रायपुर में रहती है। आइआइएम में एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। रिपोर्ट के अनुसार 27 अक्टूबर को समीक्षा के नंबर पर पार्ट टाइम जाब के नाम पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने टेलीग्राम पर बात करने की बात कही। उसने अपनी मरीना नाम से टेलीग्राम की आइडी दी। छात्रा ने पूछा कि वहां से कैसे जाब, तो उसने बताया कि फ्लिप कार्ट में जाके प्रोडक्ट को एड टू कार्ड करने बोला। इसके बाद उसने कहा कि एक प्रोडक्ट के लिए 50 रुपये मिलेगा। छात्रा ने 7 से 8 बार वैसा ही कि और कुल 500 रुपये खाते में आ गए। इसके बाद दूसरे टेलीग्राम धारक ने बोला 10000 रुपये देने पर 13 हजार रुपये मिलेगा। छात्रा ने गूगल पे से 10 हजार रुपये आरोपी के यूपीआई आईडी में भेज दिए।

इसके बाद उसने कहा कि दूसरे राउंड में 51, 760 रुपये भेजने के बाद ही मिलेगा नहीं तो 10 हजार भी डूब जायेगा। छात्रा ने यूपीआई आईडी पर 51, 760 रुपये जमा कर दिए। फिर ठग ने एक लाख 31 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। पैसे नहीं भेजने पर छात्रा द्वारा पूर्व में दी गई 61 हजार 760 रुपये की रकम नहीं मिलने की बात कही। छात्रा ने एक लाख 31 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 3 लाख 37 हजार 1100 रुपये जमा करने की बात की। छात्रा को शक हुआ। इसके बाद उसने पैसे देने से मना किया और ठग से पैसे वापस करने की बात कही। उसने मना कर दिया। आम तौर पर लोग ये नहीं समझ पाते कि कोई भी आपको पैसे मुफ्त में नहीं देता।

Subscribe us on YouTube https://www.youtube.com/@machisfilmproduction/videos

ऑनलाईन या ऑफ़लाईन दोनों तरह की ठगी में आदमी को पहले लालच देकर फंसाया जाता है, फिर उसे धीरे – धीरे करके गहरे में डुबाया जाता है और सिरे तक डूबने के बाद आदमी को होश आता है। तकनीकी तौर पर किसी भी प्रकार की लिंक अथवा ऑनलाईन विज्ञापन पर भरोसा करने के पहले अच्छे से उसे जाँच परख लें।