लोकतंत्र का त्यौहार : 5 बजे तक 68.15 फीसदी मतदान, बंपर हुई वोटिंग, जनता का जवाब EVM में बंद, इंतजार कीजिये 3 दिसंबर का।

रायपुर : सुबह 8 बजे से ही शहरी क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया था, लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों में पहुँचने लगे थे। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए सुबह 8 बजे से जारी वोटिंग शाम 5 बजते ही खत्म हो गई, कई जगह पर मतदान करने लोग देर से पहुंचे जिसके कारण शाम के 6 बजे के बाद तक वोट डाले गये। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार शाम 5 बजे तक 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत 68.15 हुआ है। सबसे कम 52.11 फीसदी मतदान रायपुर दक्षिण विधानसभा में हुआ है, यह भाजपा प्रत्याशी के लिये हार का कारण बन सकता है, हालाँकि इसका चांस कम है। वहीं धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा में बंपर वोटिंग हुई है। यहां 82.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वोटरों में जबरदस्त उत्साह :

मतदान को लेकर सुबह से शाम तक वोटरों में जबरदस्त उत्साह रहा। युवा, बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के महापर्व में सभी वोटर नई सरकार चुनने के लिए उत्साह नजर आए। कुछ एक ऐसे मतदान केंद्र रहे जहां छिटपुट विवाद हुआ। हालांकि पुलिसकर्मी ने ऐन मौके पर मामला शांत करा लिया। दूसरे चरण में कुल 958 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के 70—70 और आप के 45, जेसीसीजे 60, बसपा के 44 निर्दलीय के 358 और गैर मान्यता प्राप्त पार्टी के 311 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। दिवाली की छूट्टी के साथ लोकतंत्र के त्यौहार में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 70 विधानसभा में कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात रहे। अब वोटिंग के बाद अब 3 दिसंबर को परिणाम आयेंगे।

1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) -67.94%

2. मनेंद्रगढ़ – 69.90 %
3. बैकुंठपुर – 73.56 %

4. प्रेमनगर – 68.05%
5. भटगांव – 67.50%

6. प्रतापपुर (एसटी) – 63.46%
7. रामानुजगंज (एसटी) – 65.50%

8. समरी (एसटी) – 70.50%
9. लुंड्रा (एसटी) – 70.50%
10. अंबिकापुर – 65.05%

11. सीतापुर (एसटी) – 68.40%
12. जशपुर (एसटी) – 70.47%

13. कुनकुड़ी (एसटी) – 72.66%
14. पत्थलगांव (एसटी) – 71.25%

15. लैलूंगा (एसटी) – 76.42%
16. रायगढ़ – 71.23%

17. सारंगढ़ (एससी) – 78.04%
18. खरसिया – 81.43%

19.धरमजयगढ़ (एसटी) – 72.36%
20. रामपुर (एसटी) – 70.34%

21. कोरबा – 65.83%
22. कटघोड़ा – 71.63%

23. पाली-तानाखार (एसटी) – 79.35%
24. मरवाही (एसटी) – 71.20%

25. कोटा – 65.69%
26. लोरमी – 64.48%

27. मुंगेली (एससी) – 65.89%
28. तखतपुर – 61.50%

29. बिल्हा – 66.39%
30. बिलासपुर – 56.28%
31. बेलतरा -59.08%

32. मस्तूरी (एससी) – 59.50%
33. अकलतरा – 67.97%

34. जांजगीर-चांपा – 68.63%
35. सक्ती – 68.90 %

36. चंद्रपुर – 62.50%
37. जैजेपुर – 60.70%

38. पामगढ़ (एससी) – 60.20%
39. सरायपाली (एससी) – 71.12%

40. बसना – 70.30%
41. खल्लारी – 70.69%
42. महासमुंद – 68.16%
43. बिलाईगढ़ (एससी) – 69.18%

44. कसडोल – 67.19%
45. बलौदा बाजार – 72.00%
46. भाटापारा – 74.27%

47. धरसींवा – 71.86%
48. रायपुर सिटी ग्रामीण – 53.80%

49. रायपुर सिटी वेस्ट – 54.68%
50. रायपुर सिटी नॉर्थ – 54.50%

51. रायपुर सिटी साउथ – 52.11%
52. आरंग(एससी) – 68.60%

53. अभनपुर – 60.13%
54. राजिम – 71.23%

55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) – 71.02%
56. सिहावा (एसटी) – 78.20%

57 कुरुड – 82.60%
58. धमतरी – 78.00%

59. संजारी बालोद – 79.63%
60. डोंडी लोहारा (एसटी) – 75.01%

61. गुंडरदेही – 78.27%
62. पाटन – 75.54%

63. दुर्ग ग्रामीण – 69.00%
64. दुर्ग सिटी – 62.80%

65. भिलाई नगर – 63.54%
66. वैशाली नगर – 53.00%

67. अहिवारा (एससी) – 67.77 %
68. साजा – 72.62%

69. बेमेतरा – 73.44%

70. नवागढ़ (एससी) – 72.73%

पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों ने बड़े ही उत्साह से मतदान किया है।