नई दिल्ली : पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत आना, उसी समय अंजू का पाकिस्तान जाना और यूँ ख़ामोशी से वापस लौटना फिर नसरुल्लाह को भारत बुलाने की बात करना, देश में लगातार स्लीपर सेल्स पकड़ में आना, ये सब 2024 के चुनाव को लेकर अंतर्राष्ट्रीय साजिशों की ओर इशारा कर रहे है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद खबरों और सोशल मीडिया पर भारत की अंजू का नाम खूब छाया रहा, जो अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। आपको बता दें, अंजू करीब 5 महीने अपने प्रेमी नसरुल्ला के साथ रहने के बाद दोबारा भारत लौट आई है। जांच एंजेसियों ने उससे कड़ी पूछताछ की है और फिलहाल छोड़ दिया है, लेकिन अब सवाल उठता है कि वह भारत में कितने दिन रुकेगी, यहां आने की वजह क्या है, क्या वह दोबारा वापस पाकिस्तान जाएगी, इसके अलावा क्या पति और पिता से मुलाकात करेगी? अंजू ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है।
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान अंजू ने कहा, मै अपने बच्चों की वजह से वापस आई हूं। आम लोगों की तरह ही जैसे गई थी, वैसे ही वापस आई हूं, मैं कोई भागकर नहीं गई थी। अपनी मर्जी से गई थी, मर्जी से वापस आई हूं।” इसके साथ ही पिता से मुलाकात के सवाल पर उसने कहा, ‘नहीं, अभी वह उनसे मुलाकात नहीं करेगी।” जबकि बच्चों और पति से मिलने के सवाल पर कहा कि मैं अपने बच्चों से मिलूंगी, पति का अभी मैं कुछ नहीं कह सकती हूं। जबकि अंजू के पिता ने स्पष्ट तौर पर अंजू से ना आने के लिये कहा है।
क्या है अंजू का अगला प्लान :
अंजू ने बताया कि वह अभी पाकिस्तान से वापस आई है, साथ ही नसरुल्ला को भी पड़ोसी मुल्क से यहां बुलाना चाहती है। उसने कहा कि मैं उनको (नसरुल्ला) को यहां बुलाउंगी, इसके बाद हम बच्चों के साथ चर्चा करेंगे, फिर जो भी होगा तो बच्चों को लेकर जाएंगे।” हालांकि उसके लिए बच्चों को यहां से पाकिस्तान ले जाना आसान नहीं होगा। इसमें कानूनी अड़चनों के साथ बच्चों की सहमति भी बेहद जरूरी है, जो पहले अंजू से मतलब न रखने की बात कर चुके हैं।
कौन है अंजू?
अंजू राजस्थान के अलवर में पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी, जो कि क्रिश्चन धर्म से सम्बन्ध रखता है। सोशल मीडिया पर उसकी नजदीकियां पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से बढ़ गईं, जिसके बाद वह 21 जुलाई 2023 को जयपुर दोस्तों से मिलने जाने के बहाने टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान चली गई। जहां वह बीते 5 महीने से नसरुल्लाह के साथ रह रही थी।
अंजू का नाम सुनते ही भड़क गये पति अरविन्द ने कहा ये :
राजस्थान के अलवर की शादीशुदा अंजू घर छोड़कर पाकिस्तान चली गई और वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। अब 28 नवंबर की रात वो भारत लौटी है। मीडियाकर्मियों’ ने इस बारे में जब उसके भारतीय पति अरविंद से पूछा तब उन्होंने कहा, ‘मेरे से उसकी कोई बात नहीं हुई है। वो आ रही है या नहीं… मुझे क्या पता? मुझसे मत पूछिए। मेरा उससे अब कोई लेना-देना नहीं है। मैंने कोई ठेका ले रखा है क्या उसका?’ अंजू के पति अरविन्द ने अपनी नाराजगी स्पष्टतौर पर जाहिर की।