रायपुर : नई सरकार बनने को लेकर आम जनता काफी उत्साह में है, आम जनता का कहना है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र को लेकर काम करने के लिये तैयार है उसके साथ ही आम आदमी को अन्य कई समस्यायें भी है, जिनको लेकर लोगों ने अपनी मांगें भी बताई। मुलभूत सुविधाओं से लेकर ट्रैफिक समस्या से आम आदमी लगातार त्रस्त है। लोगों ने रखी है ये मांगें :
युवाओं को रोजगार दिया जाये और पुरानी नौकरियां जो सरकारी तौर पर नियमों को ताक में रखकर दी गई है, उनकी जांच की जाये। : मोनू आहूजा लाखेनगर
स्ट्रीट लाइट का रखरखाव :
राजधानी में भयमुक्त वातावरण हो। मुख्य सडक़ के साथ-साथ हर गली के मोड़ और चौराहे पर कैमरे लगाए जाएं । स्ट्रीट लाइट का विशेष रखरखाव हो जिससे किसी भी जगह अंधेरा न हो। : शालू सूर्या
यूजर टैक्स वापस हो :
शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त हो। अतिक्रमण से मुक्ति मिले। लगातार फॉगिंग होनी चाहिए। नगर निगम द्वारा लिया जाने वाले यूजर टैक्स वापस होना चाहिए। : प्रसन्न प्रेमकिशोर गट्टाणी
पुलिसिंग स्मार्ट हो :
सबसे जरूरी चीज है सरकारी काम समय पर हो। पुलिसिंग स्मार्ट हो ताकि शहर में अपराध घटे। :आंचल झा
भगवान श्रीराम की मूर्ति को बदला जाये :
मंदिर हसौद के चंदखुरी स्थित भगवान श्रीराम की मूर्ति को लेकर सवाल उठे थे , वह मूर्ति भगवान श्रीराम के स्वरूप के अनुसार नहीं है, उसे सबसे पहले बदला जाये। : विकास मोटवानी
रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों को बाहर किया जाये :
कांग्रेस की सत्ता में रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लगातार बसाया गया है, इन्होने यूपी से भागकर छत्तीसगढ़ में माहौल ख़राब किया है , इन्हें तत्काल बाहर किया जाये। : ओमेश बिसेन
ट्रैफिक और कुत्तों से निजात मिले :
ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, जहां से निकलो जाम ही जाम। इससे निजात मिलनी चाहिए। कुत्तों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। : सुरेश राजवानी
स्टार्टअप को प्रेरित करें
अपने क्षेत्र के सुख-दुख का साथी हो। आधी रात को यदि कोई परेशान व्यक्ति फोन करे तो उसकी मदद करें। बेरोजगार लोगों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करे। सफाई की पूरी व्यवस्था हो। : लाभांश तिवारी, रायपुर उत्तर
नशे पर कसें लगाम
राजधानी समेत राज्य के अन्य बड़े शहरों में सूखा नशा बिक रहा है। इसके चलते चाकूबाजी आम होने लगी है। नशे पर लगाम कसें ताकि अपराध पर नियंत्रण हो। : सचिन कुमार प्रधान
बिजली की नियमित सप्लाई हो :
दस साल तक कांग्रेस रही। इस बार भाजपा जीती है। यहां सडक़ और बिजली की समस्या है। बार-बार बिजली गुल ठीक नहीं। सरकार को चाहिए कि जो वादा किया उसे निभाए। : शीना खान
इसके अलावा भी आम लोगों ने बहुत सारी मांगे रखी जिनमें स्काई वाक की समस्या,