रायपुर : रेलवे यातायात चरमराया हुआ है, कब कौन सी ट्रेन कैंसिल हो जाये कहना मुश्किल है, सरकार को आम जनता से कोई सरोकार ही नही है, जहां देश को महंगी ट्रेनों से ज्यादा जरूरत लोकल और सस्ती यात्रा की वहीँ सरकार लगातार यात्रा को भी महंगा करती जा रही है, जहाँ सामान्य किराया किसी श्रेणी में लगभग 400 रूपये होता है, वहीँ उसका तत्काल किराया लगभग 600 रूपये होता है, ट्रेनें कैंसिल होने से यात्री को मजबूरी में प्रीमियम तत्काल कोटे की इसी टिकट को 1500 रूपये तक लेने के लिये मजबूर होना पड़ता है। ऊपर से रेलवे की ओर से ट्रेनों को रद्द करने का क्रम नहीं थम रहा है। रेलवे ने अब चार यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पांच ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जं- कोंडापल्ली सेक्शन और विजयवाड़ा रेल मंडल के विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीन से 19 दिसंबर तक तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा। नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली ट्रेनों :
- 3, 7, 10, 14 एवं 17 दिसंबर : 12482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 5, 9, 12, 16 एवं 19 दिसंबर : 17481 बिलासपुर- तिरुपति एक्सप्रेस
- 17 दिसंबर : 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस
- 18 दिसंबर : 12852 चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें :
- 17 दिसंबर : 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-गुंतकल जंक्शन-सुलेहल्ली-सिकंदराबाद- काजीपेट- बल्हारशाह होकर रवाना होगी।
- 17 दिसंबर : 22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंतकल जंक्शन-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी।
- 13 व 16 दिसंबर : 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-धोने-काचीगुडा-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपळखुटि-नागपुर होकर रवाना होगी।
- 11 व 14 दिसंबर : 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-पिंपळखुटि-मुदखेड-निजामाबाद-काचीगुडा-धोने-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी।
- 10 एवं 17 दिसंबर : 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर–विजयनगरम- दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर रवाना होगी।