रायपुर : आज चुनाव में जीत के बाद एक गरीब परिवार से विधायक बने ईश्वर साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं है, उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भाजपा और नरेंद्र मोदी को दिया, जिन्होंने उन्हें विधानसभा चुनाव की टिकट देकर कहा, आपको न्याय जनता देगी। आपको बता दें कि साम्प्रदायिक हिंसा में ईश्वर साहू के पुत्र की मौत हो गई थी, जिसको लेकर वो तत्कालीन कांग्रेस सरकार के पास न्याय मांगने गये थे, लेकिन अधिकारी वर्ग और क्षेत्र के विधायक ने उनकी नहीं सुनी, उस समय हिंदूवादी संगठन उनके साथ खड़े रहे, आज ईश्वर साजा विधानसभा के विधायक है। अपनी जीत के बाद भी वे आज गमगीन है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंचे ईश्वर साहू से मिलने :
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी साजा विधायक ईश्वर साहू से मिलने उनके बंगले पहुंचे। राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा उनके बेटे की हत्या के समय उन्हे सहानुभूति देने और प्रशासन से दोषियो से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आग्रह किया था और ईश्वर साहू के साथ खड़े थे। आज उनकी जीत के बाद विधायक बनने से राष्ट्रीय बजरंग दल ने उनसे मुलाकात कर अपनी ख़ुशी जाहिर की, और उन्हें आगे के कार्यों को लेकर अपनी शुभकामनायें दीं। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष भीम साहू रायपुर जिला अध्यक्ष रवि नेचवानी, भिलाई जिला अध्यक्ष कुन्दन फेकर व राष्ट्रीय बजरंग दल के समस्त साथी कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दू धर्म के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल हमेशा खड़ा रहता है, और लगातार हिंदुत्व के कार्य करता है।