माना बाल संप्रेक्षण गृह में नाईट इंचार्ज पर बाल अपराधियों ने किया हमला, नाईट इंचार्ज अस्पताल में भर्ती।

रायपुर : राजधानी रायपुर के माना बाल संप्रेक्षण गृह बाल अपराधियों को रखा जाता है, यहाँ नाईट इंचार्ज पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाल अपराधियों ने नाईट इंचार्ज पर हमला कर उनकी जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना में नाईट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। नाईट इंचार्ज को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाल अपराधियों पर हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की जांच में पता चला कि छह नाबालिगों ने अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए एक नाबालिग पर हमला किया था। उसने कुछ दिन पहले उनके दोस्त की हत्या की है। उन्हें जैसे पता चला कि उनके दोस्त की हत्या करने वाला संप्रेक्षण गृह में आया है तो वे उस पर हमला कर दिया। उसी को बचाने के लिए नाईट इंचार्ज मोहन साहू वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी जान लेने की कोशिश की। नाबालिग अभी पकड़ के बाहर है। नाईट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल है।