महिला को अकेली पाकर घर का दरवाजा खटखटाया और फिर कर दिया ऐसा काण्ड और पुलिस ने किया गिरफ्तार।

राजनांदगांव : कई बार महिलायें वहशियों की शिकार हो जाती है, ऐसा ही एक मामला चिखली चौकी क्षेत्र में महिला को अकेले पाकर उसके घर में घुसकर मारपीट करते हुए बलात्कार किया। यह मामला सामने आने पर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 दिसम्बर को वह घर में अकेली थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे आरोपी घनश्याम उर्फ पाई ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। इस दौरान कोई परिचित होने का सोच कर पीड़िता ने दरवाजा खोल दिया।

आरोपी का नाम घनश्याम है जिसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी घनश्याम के खिलाफ धारा 294, 323, 376, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी घनश्याम चंदेल उर्फ पाई पिता महेश चंदेल उम्र 22 साल निवासी मोतीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।