छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाये गये विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने सबसे पहले शहीद वीर नारायण को नमन किया।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलें खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में सहमति के बाद प्रदेश के बड़े आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री के लिए फाईनल हो गया है। BJP के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और BJP महासचिव दुष्यंत कुमार ने रायुपर में विधायक दल के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिये तय कर दिया गया।

विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के CM :

विष्णु देव साय को छत्तीसढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है। साय प्रदेश में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं. 2020 से 2022 तक वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. विष्णुदेव साय सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय सबसे पहले रायपुर के जयस्तम्भ चौक पहुंचकर शहीद वीर नारायण सिंह जी को नमन किया। शहीद वीर नारायण सिंह जी की कल पुण्यतिथि पर नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के सभी महापुरुषों को नमन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाईल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।