रायपुर आने वाली बस में लगी भयंकर आग, झुलसे यात्री, बताया ये हाल, देखें विडियो….।

कोंडागांव : अगर चलती बस में आग लग जाये तो यात्रियों का क्या हाल होगा, सोचकर ही आदमी सिहर जाये , लेकिन ऐसा ही हादसा हुआ है, जगदलपुर से रायपुर आने वाली यात्री बस में, खबर के अनुसार  केशकाल नगर के रावणभाठा मैदान के समीप मंगलवार सुबह चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक व परिचालक यात्रियों को बाहर निकालना छोड़ कर मौके से फरार हो गए। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मंगलवार सुबह तड़के करीब साढ़े 3-4 बजे एक चलती हुई यात्री बस में आग लग गई। आग लगने से बस में अफरा तफरी मच गई। जलती बस से जान बचाने के लिए यात्री बस से कूदने लगे जिनसे उन्हें चोटें भी आई। वहीं आग की चपेट में आने से दो महिला और दो पुरुष झुलस गए हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। जहाँ यात्रियों ने बताया की घटना में उनका जरुरी सामान और डॉक्यूमेंट भी जल गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग केशकाल के डिपो के पास रायपुर से जगदलपुर आ रही यात्री बस में अचानक रात 3 बजे आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। ड्राईवर ने वाहन रोका तो सभी यात्री अपनी जान बचाने बस से कूदने लगे। बस में आग इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते ही बस पूरी जलकर खाक हो गई। बबस में भयंकर आग लगी थी।

बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी है। यात्रियों के द्वारा केशकाल घाटी में चढ़ते वक्त ही बस के सामने के हिस्से में धुआं उठता देख बस के चालक को अवगत करवाया गया था। लेकिन बस चालक ने लापरवाही बरती, और रावणभाठा मैदान पहुंचते ही आग की लपटें उठने लगीं। घटना के लगभग डेढ़ घण्टे बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा है।

यात्रियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने जिस बस की टिकट बुकिंग करवाया था वह बस नहीं आई। इसलिए मजबूरन उन्हें दूसरी बस में सफर करना पड़ा। आग लगने के कारण यात्रियों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसी तरह से उन्होंने कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उनके बैग व अन्य सामान बस में ही छूट गया। जिसमें उनके कीमती गहने और दस्तावेज थे। अब यात्रियों का कहना है कि उन्हें जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए।

घटना में घायलों यात्रियों का इलाज जारी है :

मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य में लगी। आग में 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं। जिन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना कैसी घटी इसका पता नहीं लग पाया है। फिलहाल यात्री डरे और सहमे हुए हैं।

यहाँ देखें विडियो :