रायपुर : शक्कर खाने से ज्यादातर सुगर की बीमारी होती है, इसके लक्षण है लगातार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना या डिहाइड्रेशन, जरूरत से ज्यादा भूख, वजन कम होना, थकान, चक्कर आना, धीरे-धीरे घाव भरना, संक्रमण या त्वचा की समस्या आदि। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जो चीनी युक्त खाद्य सामग्री का बहुत अधिक सेवन करते हैं तो तत्काल इसे बंद कर देना चाहिए। चीनी युक्त खाद्य पदार्थ सेहत को कई नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में यदि आप सिर्फ 1 माह के लिए ही चीनी का सेवन बंद कर देते हैं तो सेहत को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इससे आपका सुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा।
शरीर में कम होगी सूजन :
यदि आप चीनी का बहुत अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में लंबे समय तक इसका प्रभाव रहता है। चीनी में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, जिस बर्न करने के लिए बहुत अधिक शारीरिक मेहनत करनी होती है। इसके अलावा शरीर में यदि सूजन की समस्या भी रहती है तो चीनी का सेवन बंद करने से सूजन कम होती है। चीनी के अत्यधिक सेवन से शरीर का वजन बढ़ता है।
शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि :
बहुत अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ खाने से शरीर की ऊर्जा के स्तर में वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद अचानक ऊर्जा में गिरावट भी आती है। शरीर में शुगर लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव के दौरान थकान भी महसूस हो सकती है। यदि आप एक माह के लिए शक्कर का सेवन बंद कर सकते हैं तो शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा का स्तर निर्मित हो जाता है। आपको अच्छी सेहत भी मिलेगी।
आंत के लिए फायदेमंद :
यदि एक माह के लिए चीनी का सेवन बंद कर देते हैं तो यह पेट की आंतों के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। पेट दर्द, सूजन की समस्या कम होती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, कार्बोहाइड्रेट और चीनी पेट की आंतों में खराब बैक्टीरिया की कॉलोनी विकसित करने में सहायक होते हैं। चीनी का सेवन एक माह के लिए बंद कर देते हैं तो पेट में खराब बैक्टीरिया खत्म होते हैं। आँतों की सफाई भी हो जाती है।
दांतों की सुरक्षा :
यदि एक माह के लिए चीनी का सेवन बंद कर देते हैं तो दांतों में सड़न, कैविटी या दांतों की अन्य समस्या से छुटकारा मिलता है। चीनी का कम सेवन करने से दांत स्वस्थ रहते हैं। चीन का कम सेवन करने से मोटापा, हाई बीपी, तनाव जैसी समस्या भी कम होती है। इसलिये रात को सोते समय ब्रश करना भी जरुरी होता है।
ये शुगर से आपका ख्याल रखते हैं और उसे जड़ से भी समाप्त कर सकते हैं :
- नीम की कड़वी पत्तियां डायबिटीज में रामबाण हैं. …
- करेले का जूस अगर आप हर दिन सुबह-सुबह करेले का जूस पीएं या करेले की सब्जी खाएं तो आप डायबिटीज की बीमारी से बच सकते हैं. …
- जामुन …
- अदरक …
- मेथी पाउडर …
- एक्सरसाइज