राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बनेंगे भजनलाल शर्मा,  वासुदेव देवनानी को दी स्पीकर पद की अहम जिम्मेदारी, कौन हैं ये? जानिए इनके बारे में….।

जयपुर (राजस्थान) : चुनाव परिणाम के बाद से राजस्थान की राजनीति में जारी कयासों का दौर आखिरकार समाप्त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए सीएम के रूप में नामित किया है। पार्टी ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में  वासुदेव देवनानी को नामित किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं होने वाले नए स्पीकर वासुदेव देवनानी।

जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है। राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद नौ दिन बाद सीएम का नाम तय हुआ है। भजनलाल शर्मा संगानेर विधायक से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया।

भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं, सिटिंग विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाए गए थे। लंबे समय से बीजेपी और संगठन में काम कर रहे हैं। राजस्थान में करीब 7 फीसदी आबादी ब्राह्मण हैं। 56 साल के भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं और बीजेपी के प्रदेश महासचिव भी हैं। इनके नाम पर अब मुहर लग गई है, अब यही राजस्थान के सीएम तय कर दिये है। भाजपा लगातार चौंकाने वाले निर्णय लेती है।

सांगानेर से विधायक हैं भजनलाल शर्मा :

भजनलाल शर्मा सांगानेर से पहली बार विधायक बने हैं और पार्टी के महामंत्री हैं। विधायक दल की बैठक में भजनलाल को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो भजनलाल शर्मा राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1993 में पॉलिटिक्स में एम.ए किया है।

इतनी संपत्ति के मालिक हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा :

भजनलाल शर्मा के पास 1.40 करोड़ की संपत्ति और देनदारी 35 लाख रुपये है। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्योरे से संबंधित हलफनामे के मुताबिक, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री शर्मा की नेटवर्थ में 115000 रुपये नगद है। बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये जमा है। सीएम भजनलाल के पास तीन तोला गोल्ड है। इनके पास एलआईसी और एचडीएफसी की दो बीमा पॉलिसी हैं। इसके अलावा शर्मा के पास एक टाटा सफारी है। जिसकी कीमत 5 लाख रुपये हलफनामे में बताई गई है। वहीं, एक टीवीएस विक्टर बाइक है।

पांच बार से विधायक :

राजस्थान विधानसभा के लिए स्पीकर चुने गए वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र सिंह को हराया था। बता दें कि इस सीट से ये देवनानी की पांचवीं जीत है। वह इस सीट से साल 2003 से लगातार जीत रहे हैं। उन्होंने वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री का प्रभार संभाला है। 

ABVP और संघ से रिश्ता :

रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान विधानसभा के नए स्पीकर वासुदेव देवनानी शुरू से संघ से जुड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राज्य अध्यक्ष के रूप में काम किया और फिर भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है और  उदयपुर में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन भी रहे हैं। उन्होंने शिक्षिका इंदिरा देवनानी से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं।