Amazon से ऑनलाईन खरीददारी का पार्सल खोलते ही शख्स का दिमाग हुआ ख़राब, वीडियो शेयर कर बताई ये पूरी बात….। जाने ऐसी स्थिति में क्या है समाधान?

व्यापार : कई बार लोग ऑनलाईन सामान मंगवाने के बाद ठगे जाते है। आज के समय में लोग अपना समय बचाने के लिए ऑनलाइन सामान का ऑर्डर करते हैं। इससे उनका समय भी बचता है और वो दुकानों की भीड़-भाड़ से बच जाते हैं। जब से ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा लोगों के पास आई है, लोगों की जिंदगी पहले की तुलना में काफी आरामदायक हो गई है। लेकिन कभी-कभी यही ऑनलाइन साइट्स और एप्लिकेशन लोगों के सिर दर्द का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़के के साथ हुआ जिसने Amazon से अपने लिए एक हेडफोन ऑर्डर किया था। जब उसने पार्सल खोला तो उसके होश उड़ गये।

जाने क्या निकला पार्सल में ?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर यश ओझा नाम के एक शख्स ने अपने @Yashuish अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बंदा Amazon का पार्सल खोलते हुए नजर आता है। एक-एक करके जब वह सभी पैकेट्स को खोल देता तो उसे आखिर में एक बैग नजर आता है जिसमें उसका प्रोडक्ट रखा हुआ है। लेकिन उस बैग को खोलने के बाद वह हैरान हो जाता है क्योंकि उसमें हेडफोन की जगह एक टूथपेस्ट निकलता है। ऐसा देखते ही वह हैरान हो जाता है और अपनी मम्मी को बुलाकर उन्हें भी यह दिखाता है। वीडियो शेयर करने के बाद कुछ लोग इसे नकली बनाया हुआ बताते हैं तो वह शख्स पूरा वीडियो अपलोड कर के बताता है कि यह नकली विडियो नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो :

लोगों ने क्या कहा?

इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोग कमेंट सेक्शन में यह बताने आए कि ऐसा सिर्फ उस बंदे के साथ नहीं हुआ है बल्कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है। एक यूजर ने लिखा – मेरे साथ भी यही समस्या 9 अक्टूबर को हुई। मैंने 2nd Gen की एप्पल वॉच का ऑर्डर दिया लेकिन उन्होंने 21 हजार के वॉच बदले 1500 रुपये के साउंड कोर TWS बड्स भेज दिया। वहीं एक दूसरे यूजर ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करने के लिए पूछा ताकि और भी लोगों को सतर्क किया जा सके। ऐसी घटनायें कई बार सामने आई जहाँ ऑनलाइन में उपभोक्ताओं ने कई बार नुकसान उठाया है।

पार्सल खोलने के पहले करें ये काम :

कभी भी ऑनलाईन सामान मंगवाने के बाद जब आपका पार्सल पहुँचता है तो उसे बिना सोचे समझे हड़बड़ी में ना खोलें, पहले ये सोचें की आपके मंगवाये हुये सामान के आधार पर पार्सल की साइज़ और वजन है या नहीं? उसके बाद पार्सल खोलते समय उसका ओपनिंग विडियो जरुर बनायें, उस विडियो के आधार पर आप अपनी शिकायत ऑनलाईन सामान मंगवाने वाली कंपनी से कर सकते है, उसके आधार पर ऑनलाईन सामान वाली कंपनी आपका समाधान करने के लिये बाध्य होगी, समाधान ना मिलने पर आप उस विडियो के आधार पर उपभोक्ता फोरम में भी अपनी शिकायत करके क्लेम ले सकते है।