दुर्घटना: पेट दर्द होने पर अस्पताल जा रहे थे मां-बेटे, ट्रक ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल।

इंदौर (म.प्र.) : खुड़ैल थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, संगीता निवासी मूसाखेड़ी की मौत हो गई है। रविवार शाम को वह अपने बेटे को पेट दर्द होने पर अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी ट्रक की टक्कर से बेटा कपिल दूर जा गिरा और मां को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

भांजे की आत्महत्या में तीन मामा के खिलाफ केस :

बाणगंगा थाना क्षेत्र में संपत्ति बंटवारे के विवाद में मामाओं द्वारा परेशान करने पर नितिन कश्यप ने पांच दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में तीन मामाओं के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक नितिन की मां रेखा बाई ने संपत्ति बंटवारे को लेकर वर्ष 2021 में कोर्ट मे केस लगाया था, जो विचाराधीन था।

केस वापस लेने के लिए धमका रहे थे मामा :

मामा पन्नालाल, श्यामलाल और अनिल कश्यप तीनों नितिन को केस वापस लेने को लेकर धमकियां दे रहे थे। बोलते थे कि तुम लोग एक लाख रुपये ले लो और केस वापस ले लो, लेकिन इन्होंने केस वापस नहीं लिया। इस पर तीनों उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे। इसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।