नई दिल्ली : डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत को लेकर जितनी दिलचस्पी भारतीय लोगों में है उतनी ही पाकिस्तानियों में भी है। 17 दिसंबर रात से अंडरवर्ल्ड डॉन माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया है। शुक्रवार की रात को उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। जिसके लगातार कयास ही लगाये जाते रहे। इसी बीच जानकारी आई है कि दाऊद को ना तो किसी ने जहर दिया है, और ना ही उसकी मौत हुई है, वह एकदम स्वस्थ्य है। इस बात की पुष्टि दाऊद के करीबी छोटा शकील ने की है। पहले भी दाऊद की मौत की अफवाहें फैली है।
दाऊद एकदम फिट है : छोटा शकील :
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छोटा शकील ने डॉन की मौत की खबरों को लेकर चल रहे अलग-अलग दावों को खारिज किया है, उसने कहा है कि, ‘दाऊद के जन्मदिन पर अक्सर मौत की खबरें चलती रहती हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मौत की खबर फेक है। हर साल ऐसी फेक न्यूज फैलायी जाती है। शकील ने कहा कि दाऊद हर साल धूमधाम से जन्मदिन मनाता है। इस बार भी जन्मदिन मनाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है। शकील ने फेक न्यूज के वायरल होने के जांच की बात कही है। शकील ने कहा कि दाऊद एकदम फिट है, शुक्र रहमतुल्लाह। हमारे सारे विरोधी और दुश्मन खत्म हो गए हैं। छोटा शकील की बात से दाऊद की मौत नही हुई है ऐसा माना जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया सूत्रों ने दाऊद इब्राहिम को उसके किसी सहयोगी द्वारा जहर दिए जाने की संभावना से भी इनकार किया है। इसका मुख्य कारण कड़ी सुरक्षा में दाऊद के लंबे समय से पाकिस्तानी एजेंसियों का मेहमान बनकर रहना है, दाऊद जिस घर में रहता है उस गली में किसी भी व्यक्ति का आना-जाना नहीं हो पाता। दाऊद पाकिस्तानी एजेंसी के लिए एक संपत्ति है, जो उसे भारत के खिलाफ जिहादी आतंक के हथियार के रूप में देखती है। आईएसआई दाऊद पर नजर रखती है, क्योंकि वह अमेरिका के भी रडार पर है। कुल मिलाकर दाऊद कड़ी सुरक्षा में है उसको जहर दे पाना मुश्किल बताया जा रहा है।
पाकिस्तान में है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद :
पाकिस्तान ने भारत में 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद को पनाह दी है, लेकिन वह इससे इनकार करता है। भारतीय खुफिया विभाग का मानना है कि शकील भी कराची के क्लिफ्टन क्षेत्र में भी मौजूद है, लेकिन इस पर भी पाकिस्तान इनकार करता है। पाकिस्तान कभी – भी ये नहीं मानता की उसके यहाँ दाऊद है, दाऊद के पास अलग-अलग नामों के 14 पासपोर्ट भी है।