इंदौर (म.प्र.) : “ओये – इन्दोरी” नाम के यूट्यूब चैनल को चलाने वाले युवक रॉबिन जिंदल पर एक युवती ने ब्रेक अप के बाद बलात्कार का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी मित्र से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की। इसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। उनकी मित्र भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। “ओये-इन्दोरी” के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल बलात्कार केस में फरार हो गए हैं। उन पर एक युवती ने मंगलवार देर रात बलात्कार का केस दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
लिव इन में रखा बाद में सगाई दूसरी लड़की से कर ली :
22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि रॉबिन जिंदल से उनकी पहचान इंदौर आने पर हुई थी। उस समय वे इंदौर में फ्लैट तलाश रहीं थी और रॉबिन ने उन्हें फ्लैट दिलाने में मदद की थी। फ्लैट मिलने के बाद वह हमेशा मिलने के लिए आने लगा और फिर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह लिव इन में साथ रहने लगा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया।
जिससे सगाई की वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर :
रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंफ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं। इंदौर में ये काफी फेमस है।
पुलिस ने मामले में दर्ज किया केस :
मामले को लेकर एमआईजी थाने में तैनात सचिन आर्य के मुताबिक, रॉबिन जिंदल पुत्र मिथलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती ने इससे पहले 16 मार्च को भी थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था, लेकिन रॉबिन की ओर से इस मामले में राजीनामा करते हुए रिश्ते में सुधार करने की बात कही थी। लेकिन अब महिला के आरोप के अनुसार रॉबिन ने शादी करने से इंकार कर दिया है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
रॉबिन जिंदल कहां कितने फॉलोवर्स
YouTube पर 78 लाख
Instagram पर 74 लाख
Facebook पर 4 लाख
यूट्यूबर अंकुर आर्य ने इस मामले पर क्या कहा :
यूट्यूब चैनल सत्य सनातन के यूट्यूबर अंकुर आर्य ने कहा कि पहले लड़के और लड़की आपसी सहमति से सम्बन्ध बनाते है, और बाद में ब्रेकअप होने पर दोषी और अपराधी सिर्फ लड़का ही होता है, बलात्कार का मतलब होता जबरदस्ती करने वाला कार्य, तो क्या युवक ने ऐसा किया?