ससुराल पक्ष ने कहा घूंघट में छुपाकर गुटखा खाती है बहू, बहु ने लगाया ये इल्जाम, अजीबोगरीब मामला पहुंचा थाने, कन्फ्यूजन में पुलिस।

आगरा (उ.प्र.) : एक दुल्हन की नई – नई शादी हुई, उसके बाद वो घुंघट में गुटखा खाती रहती थी, जब ये मामला ससुराल पक्ष के सामने खुला तो बवाल मच गया। यह अजीबोगरीब मामला यूपी के आगरा जिले से मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी कंफ्यूज है। दरअसल एक परिवार ने परामर्श केंद्र में एक अजीबो-गरीब केस दर्ज कराया है जिसमें परिवार का कहना है कि घर की बहू गुटखा खाती है और वह घूंघट की आड़ में छुपाकर गुटखा खाती रहती है और सबके कई बार मना करने के बावजूद नहीं मानती है। उसकी इस आदत से आजिज होकर उसका पति उससे तलाक चाहता है। वहीं, दुल्हन का कहना है कि उसका पति उससे दूर रहता है और उसका किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध है। महिला ने इसे लेकर पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। अब इस मामले में कार्यवाही को लेकर पुलिस असमंजस में फंस गई है।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने पति के अवैध संबंध को लेकर लिखित में पुलिस को शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया था। लेकिन अब मामला पति-पत्नी का हो गया है और परिवार वाले अपना अलग ही आरोप लगा रहे हैं। परिवार के साथ महिला के पति ने भी पत्नी पर गुटखा खाने का आरोप लगा या है। पति का कहना है कि उसने और उसके परिवार ने पत्नी को गुटखा ना खाने के लिए कई बार कहा, लेकिन मना करने के बाद भी उसने गुटखा खाना बंद नहीं किया।

ये है पूरा मामला :

दरअसल मामला कुछ इस प्रकार है कि आगरा जिले के छत्ता क्षेत्र की युवती की शादी कुछ दिनों पहले शाहगंज के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद  ससुराल में आने के बाद से ही नई नवेली बहू गुटखा खा रही थी। बार-बार मना करने के बाद भी घूंघट के अंदर ही गुटखा चबाती रहती थी और यहां-वहां थूकती रहती थी, जिससे सबको पता चल गया कि दुल्हन गुटखा खाती है। इसके बाद घरवालों ने समझाया लेकिन वो नहीं मानी। ऐसे में उसके साथ पति और ससुरालवालों से झगड़ा होने लगा। आदत नहीं छोड़ने के कारण दुल्हन को पति ने मायके भेज दिया और फिर ये मामला थाने से होते हुए परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है।  

वहीं, दुल्हन का कहना है कि उसका पति गुजरात में काम करता है और शादी के बाद गुजरात चला गया। वहां उसके दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। उसने बताया कि पति के मोबाईल में कई लड़कियों के नंबर भी देखे है और उसे बात करते भी सुना है। पत्नी का कहना है कि इस वजह से ही पति उसे छोड़ना चाहता है ओर उसे घर से निकाल दिया है। फिलहाल मामला काउंसलर के जिम्मे है और अभी तक इस मामले का कोई हल नहीं निकल सका है। मामले को लेकर क्या समाधान किया जाए, इस पर परामर्श चल रहा है। विवाहिता का आरोप है कि पड़ोसी के यहाँ बच्चा होने पर ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे और घर से भी निकाल दिया। अब इस मामले में दोनों को अगली तारीख दी गई है।

जब मामला पहुंचा तो काउंलर रह गए सन्न :

यह पूरा मामला आगरा के परामर्श केंद्र पहुंचा, जहाँ आगरा पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया था। जहां पहुंचे पति की शिकायत सुनकर काउंसलर्स भी सन्न रह गए। काउंसर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि थाना हरीपर्वत के जीवनी मंडी के रहने वाले एक युवक की शादी आठ महीने पहले हुई है। वह जूते का काम करता है। पति का आरोप है कि शादी के बाद वह काफी खुश था, लेकिन वह इस समय वह काफी ज्यादा परेशान है। परेशानी का कारण पत्नी का गुटखा खाना है। पति का आरोप है कि पत्नी गुटखा खाती रहती है और जगह-जगह थूकती है, जिससे घर में हर तरफ गंदगी फैलती है और परिवार वाले भी परेशान रहते है। जब विरोध करते हैं तो वह अपशब्द कहती है। साथ ही अपने ससुरालियों की इज्जत नहीं करती है। पति ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही इसकी जानकारी हुई तो उसको समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। दो महीने बाद ही मायके भेज दिया।