शरीर के अंगों को मोड़ने हिलाने अथवा हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? तो आजमायें इन्हें….।

स्वास्थ्य : कई बार लोगों के उठते, बैठते या फिर चलते वक्त हड्डियों से चटकने की आवाज आती है। उम्र के साथ-साथ जोड़ों के कार्टिलेज खराब होने लगते हैं, जिसकी वजह से कट-कट की आवाज आती है। अगर आवाज के साथ दर्द भी है तो ये गंभीर बात हो सकती है। अगर दर्द नहीं है तो डरने की कोई बात नहीं है, कई बार ये समस्या नसों के जाम होने से भी होती है, इसलिये नसों को आराम देने वाले व्यायाम करें और अगर हड्डियों की दिक्कत है तो उस पर ज्यादा ध्यान दें।

क्या आपके चलने-फिरने या बैठने में हड्डियों से चटखने की आवाज आती है। अगर ऐसा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हड्डियों से चटखने की आवाज आना किसी बीमारी को भी इशारा हो सकता है। इसे नज़रअंदाज करना सेहत पर भारी प़ॉ सकता है। हड्डियों का चटकना शरीर में समस्या का संकेत हो सकता है। अगर ये आवाज कभी-कभी आती है तो ठीक है, लेकिन रोजाना और हर वक्त ऐसा महसूस हो तो ये कमजोर हड्डियों की ओर इशारा है। ऐसे में आपको गठिया जैसी बीमारी हो सकती है। जो खासतौर पर ठण्ड के समय बढ़ जाती है, इसलिये ठण्ड में अपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा गर्म रखने का प्रयास करें और पैदल टहलने की आदत भी थोड़ा-बहुत डाल लें।

हड्डियों से चटकने की आवाज क्यों आती है :

डॉक्टरों का मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों के कार्टिलेज खराब हो जाते हैं। जिससे चलने-फिरने में हड्डियां आवाज पैदा करती हैं। हालांकि कई बार जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर भी ऐसा हो सकता है। जिन लोगों की सर्जरी हुई होती है उनकी हड्डियों से भी चटखने की आवाज आती है। कई बार चोट लगने के बाद भी ऐसा होता है। अगर हड्डियों से आवाज आती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हड्डियों से चटखने की आवाज, हो सकती है ये बीमारी :

मांसपेशियों को नुकसान- कई रिसर्च में ये पाया गया है कि मांसपेशियों में खिंचाव होने पर भी हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है। अगर आपकी मांसपेशियों में स्ट्रेस है तो ये समस्या हो सकती है। मतलब की नसें जाम और कड़क होने लगी है तो, यह समस्या सामान्तया ज्यादा ठण्ड में होती है।

कार्टिलेज का नुकसान – बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है। आपको मोटे जोड़ों की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में हड्डियों से और दूसरे जॉइंट से आवाज आने लगती है।
गठिया – जिन लोगों को गठिया की बीमारी होती है उनकी हड्डियों के जॉइंट्स खराब होने लगते हैं। गठिया होने पर कार्टिलेज खत्म हो जाता है और हड्डियों से चटखने की आवाज आने का खतरा रहता है।
कैल्शियम की कमी – अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है तो हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का खतरा बढ़ जाता है। इससे जॉइंट्स में बबल बनने लगते हैं जो चलने में फटते हैं। कैल्शियम के साथ आयरन और विटामिन सी की भी कमी हो सकती है। इसको लेकर तुरंत सावधान हो जायें।

इस समस्या से बचने का ये है उपाय :

  • अगर आपको हर वक्त हड्डियों से चटखने की आवाज आती है तो सबसे पहले अपना फिजिकल चेकअप जरूर करवा लें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें और फिजिकली एक्टिव रहें।
  • स्ट्रैचिंग से काफी आराम मिलता है दिन में ऐसा करते रहें।
  • खुद को कूल और तनाव को दूर रहें दिमाग को शांत रखें।
  • खूब पानी पिएं और जोड़ों की एक्सरसाइज करते रहें।
  • कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन से भरपूर चीजें खाएं।

साथ में ये 3 चीजें खाएं तुरंत मिलेगी राहत :

मेथी दाने : मेथी दाने का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए रात को आधा चम्मच मेथी दाने पानी में भिगो दें, फिर सुबह मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं साथ ही इसके पानी को भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से हड्डियों से आवाज आना बंद होने में मदद मिलेगी।

दूध पीएं : हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब ये भी हो सकता है कि उनमें लुब्रिकेंट की कमी हो गई हो। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम देना बहुत जरूरी है। कैल्शियम के अन्य स्त्रोत लेने के अलावा भरपूर दूध पिएं।

गुड़ और चना खाएं : भूने चने के साथ गुड़ का भी सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिन में एक बार गुड़ और भुने हुए चने जरूर खाएं। इससे हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाएगी और कट-कट की आवाज आना भी बंद हो जाएगी।