भोपाल (म.प्र.) राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास खाली कर दिया। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ देर में सीएम हाउस छोड़कर B8 74 बंगले में शिफ्ट हो गए है। नए आवास पर शिवराज प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि राज्य की बहनों ने उनको ही मुख्यमंत्री मानकर अपना वोट दिया था, लेकिन पार्टी के आदेश का पालन करते हुये उन्होंने सहर्ष इस पद को त्याग दिया उन्होंने पार्टी से कोई भी विरोध नहीं जताया, लेकिन इसके बाद राज्य की मातायें और बहनें उनके मुख्यमंत्री ना बन पाने के कारण रोने लग गई, जिसके कारण शिवराज सिंह भाव विभोर हो गये। उन्होंने ट्विट किया है और कहा है :
मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार,
मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।
जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा।…
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित सीएम हाउस स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए । इस अवसर पर सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे विदाई भी दी। नए आवास में धर्मपत्नी साधना सिंह ने शिवराज को तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया।
इस दौरान शिवराज ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने नए दायित्व के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वे उसे निभाएंगे।
राहुल गांधी की यात्रा पर तंज :
शिवराज ने राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले यह यात्रा निकाली जा रही है। चुनाव में कांग्रेस का क्या हश्र होगा। यह सबके सामने होगा।
राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा दायित्व :
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शिवराज सिंह के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर कोई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपेगी। शिवराज ने भी यह कहा है कि वे फिलहाल दक्षिण के राज्यों का दौरा करेंगे। केन्द्रीय नेतृत्व जो कहेगा उसके हिसाब से काम करेंगे और राज्य की आम जनता के लिये वो हमेशा तैयार रहेंगे , वो कभी – भी शिवराज से मिलने उनके नये पते पर पहुँच सकते है।