BSP भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी। देखें विडियो….।

दुर्ग/भिलाई : कई बार BSP में दुर्घटनायें सामने आई है। आज फिर एक नई खबर सामने आई है, भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह उत्पादन के लिए बनाए गए रा मटेरियल डिपार्मेंट में आज सुबह – सुबह आग लग गई। यहां पर करीब 35 कर्मचारी अधिकारी काम कर रहे थे। आग लगने की घटना के बाद सभी अपनी जान बचाकर भाग गए, यहाँ कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण पता चला है कि रा मैटेरियल मिक्सिंग के लिए बने बंकर के ऊपर कहीं से आयल का लीकेज हो रहा था। जिस ओर ध्यान नहीं दिया गया और यहीं पर वेल्डिंग का काम शुरू कर दिया गया। वेल्डिंग की चिंगारी की वजह से आग लग गई। बीएसपी के फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। प्रबंधन की उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मौके पर राहत कार्य आरम्भ कर दिया गया है। किसी के चोटिल या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।