साबिर खान ने नशे में सब्जी विक्रेता महिला से मारपीट कर किया दुष्कर्म, हंसिये से कर दिया प्राणघातक हमला, यहाँ का है मामला….।

टीकमगढ़ (म.प्र.) : नशे में धुत्त एक दरिन्दे ने गरीब सब्जी विक्रेता महिला से पहले मारपीट की और फिर उसके साथ बलात्कार को दिया अंजाम। खबर के मुताबिक टीकमगढ़ शहर के कटरा बाजार में सब्जी बेचने वाली एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के साथ गुरुवार रात आरोपी साबिर खान निवासी नरैया मोहल्ला ने धारदार हसिया से मारपीट की। महिला देर रात शिकायत करने कोतवाली पहुंची, तो आरोपी रास्ते से जबरन उसे पकड़ ले गया। सुबह महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला की उम्र 42 वर्ष बताई गई है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

ये है पूरा मामला :

क्षेत्र के टीआइ आनंद राज ने बताया कि पीड़ित महिला के अनुसार वह कई सालों से कटरा बाजार में सड़क किनारे सब्जी बेचती है। इस दौरान नरैया मोहल्ला निवासी साबिर खान से उसने कुछ पैसे उधार लिए थे। पैसे चुकाने के बाद भी आरोपी उसे और पैसे लौटाने के लिए धमकी दे रहा था। इस दौरान कई बार वह महिला के घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी साबिर खान शराब के नशे में पहुंचा था, जहां मोहल्ले वालों के सामने सरेआम उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने धारदार हंसिया से उसके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ पर गहरा घाव हो गया। आरोपी ने घर के अंदर ले जाकर महिला से दुष्कर्म भी किया। महिला ने इसका काफी विरोध किया और चीख पुकार मचाई।

महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाई शिकायत :

महिला के अनुसार वह देर रात को शिकायत करने कोतवाली जाने लगी, तो आरोपी रास्ते से उसे वापस ले गया। शुक्रवार को सुबह महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी साबिर खान के खिलाफ धारा 376 सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नरैया मोहल्ला से गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया है। महिला गंभीर रूप से घायल है, उसके हाथ में गहरा घाव बन गया है।