रायपुर : राज्य में गांजे की तस्करी लगातार बढ़ रही है, काफी मशक्कत के बाद भी गांजे की तस्करी रोकना पुलिस के लिये मुश्किल हो रहा है। वहीँ पुलिस की सख्ती के बाद गांजा तस्करों ने तस्करी करने का तरीका बदल दिया है। गांजा तस्कर गांजा तस्करी करने अब महिलाओं को जरिया बना रहे हैं। साथ ही गांजा लाने के एवज में उन्हें प्रति किलो सात सौ से हजार रुपये बतौर कमीशन के तौर पर दिए जा रहे हैं। जिससे महिलायें इस काम को अंजाम दे रही है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक गांजा तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने स्थानीय के बजाय ओडिशा में मुखबिर तंत्र तैयार किया गया है, उन्हीं के माध्यम से गांजा तस्करों के बारे में जानकारी मिलती है। राजधानी रायपुर के टिकरापारा और तेलीबांधा थाने की पुलिस ने पिछले सवा महीने में एक क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया है, नशे में लिप्त नशेड़ी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में जब से अंतरराज्यीय बस स्टैंड बना है तब से यह एक केंद्रबिंदु बना गया है। पुलिस ने वहां से महिलाओं को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भी किया है।
गौरतलब है कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए एक महीने में दो क्विंटल के करीब गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। पुलिस की अब तक कार्यवाही में एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं गांजा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई है। पुलिस लगातार नशे के कारोबार शिकंजा कस रही है।
लावारिस हालत में फेंक कर रहे कलेक्शन :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए गांजा लाने वाला जिन्हें गांजा देना रहता है, उसे पूर्व से सूचना दे देते हैं। इसके बाद गांजा लाने वाला कोरियर बॉय गांजा पैकेट को कचरे के साथ मिलाकर शहर के आउटर में पूर्व निर्धारित स्थान पर फेंक देता है। इससे पुलिस जांच होने के बाद पकड़े जाने का भय भी नहीं रहता। तस्कर आये दिन नये – नये तरीके से तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे है।
फलों के बीच छिपा कर ला रहे गांजा :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
नई तरकीबों में गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा लाने फलों का भी उपयोग करते हैं। तस्कर गांजा को फलों के बीच में छिपाकर इसे सैलो टेप से टाइट बांध देते हैं और अन्य फलों के बीच छिपा देते हैं। इस प्रकार की तस्करी ज्यादातर महिलाएं करती है। गांजे का अवैध कारोबार करने वाले लोग काफी मात्रा में गांजा मंगाने की बजाय पुलिस से बचने के लिए सीमित मात्रा में एक से दो किलो के बीच गांजा मंगा रहे हैं। जिससे गांजा तस्करी सरल हो रही है।
पुलिस से बचने के लिए बदलते हैं बस :
महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s
ओड़ीसा से तस्करी के माध्यम से गांजा लाने वाले कोरियर बॉय को अपने गंतव्य से निकलने के बाद अहसास हो जाता है कि उनकी मुखबिरी हो गई है। इसके चलते कोरियर बॉय बस में चढ़ने के बाद 25-50 किलोमीटर दूर किसी गांव या कस्बा का टिकट लेता है। इसके बाद वह वाहन बदल-बदलकर रायपुर पहुंचने के बाद संबंधित को गांजा आपूर्ति करते हैं। वहीं, रायपुर से ही दूसरे राज्यों में भी गांजा भेजा जाता है। इसके लिए बस, ट्रेन कोरियर का उपयोग होता है। मध्य राज्य होने के कारण अन्य राज्यों के लिये भी गांजे तस्करी का रास्ता तस्करों के लिये यही है।
ओड़ीसा के मुखबिर ज्यादा सक्रिय :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पुलिस के अनुसार गांजा तस्करी की सूचना देने में स्थानीय के बजाय ओड़ीसा के मुखबिर ज्यादा सक्रिय हैं। ओड़ीसा के मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आधे से ज्यादा गांजा तस्कर पकड़े गए हैं। स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से गांजा बेचने वालों के बारे में जानकारी मिलने के साथ उनके पास गांजा रखे होने की सूचना मिलती है। एएसपी रायपुर लखन पटले ने कहा, पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिनों से तस्करों ने तरीका बदला है। और उसी के आधार पर पुलिस ने अब कार्यवाही का तरीका भी बदल दिया है। राजधानी में नशेड़ियों द्वारा कई बार गंभीर घटनाओं को अंजाम दे दिया जाता है, जिसको लेकर गृहमंत्री कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।