जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ में मतान्तरण का खेल जोरों पर है, अभी दो-तीन दिन पूर्व ही जशपुर और बलरामपुर में मतान्तरण करवाने वालों को लेकर बवाल मचा था। खबर है मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम छोटे सीपत में आयोजित चंगाई सभा मे पहुंचे एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक किडनी का मरीज बताया गया है। जानकारी के अनुसार मिशनरियों द्वारा छोटे सीपत में उद्धार का महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बहला फुसलाकर बीमारी दूर करने की बात कहकर बुलाया गया था। जिसको लेकर उक्त ग्रामीण भी पहुंचा था।
इस चंगाई सभा में किडनी फेल पेसेंट ग्राम अमेराडीह निवासी संत राम सिदार (39) भी अपनी बीमारी दूर होने का भरोसा लेकर पहुंचा था। जहां उसकी मृत्यु हो गई। सभा मे ग्रामीण की मौत होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह चंगाई सभा में सम्मिलित होने आए थे यहां उसके पति की मौत हो गई। जिसको लेकर बवाल मच गया और इस घटना की खबर भाजपा नेत्री तक पहुंची।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव ने चंगाई सभा में हुई मौत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि चंगाई सभा की आड़ में यहां मतांतरण का खेल लगातार चल रहा है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतांतरण करने जो गतिविधयां संचालित है उसे रोकना जरूरी है। अधिकारी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करे। वहीँ मुख्यमंत्री ने मतान्तरण करवाने वालों पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया है। वहीँ इस मामले में ग्रामीण की मौत के बाद क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs